मुज़फ़्फ़रपुर जिला, मड़वन ब्लॉक के दारा पट्टी गांव में जन सुराज के सूत्रधार एवं चुनावी विशेषज्ञ प्रशान्त किशोर को जोरदार स्वागत किया गया।
मुज़फ़्फ़रपुर ज़िला का प्रतिनिधित्व करते हुए नदीम खान ने प्रशान्त किशोर का स्वागत किया एवम मंच संचालन करते हुए सभी आये मेहमानों एवं नए लोगों का अभिनन्दन किया।
मुजफ्फरपुर: मुज़फ़्फ़रपुर के पश्चिमी अनुमंडल के अल्पसंख्यक समूह के लोगों ने प्रशान्त को अपने इलाके में बुलाया था। जहां धूम धाम से उनका स्वागत किया गया।एवम सैकड़ो लोगों ने जन सुराज की संस्थापक सदस्य बने।
प्रशान्त किशोर ने लोगो से कहा कि ईमानदारी से किया गया कोई प्रयास या कोशिश कभी बेकार नही जाती।मैं अपने काम को अपने मिशन को ईमानदारी से निभाने की कोशिश में लगा हुआ हूँ।अफसोस है कि आज मुसलमानों ने अपनी रहबरी खत्म कर दी है।
सियासत में हिस्सेदारी या सियासी शउर ख़त्म कर दिया है जिसके नतीजे में आज मुसलमान हाशिये पर भी कहीं नजर नही आते हैं। जबकि यह कौम कयादत करती थी, हाकिम थी आज महकूम भी नही है। आने वाले दिन में अगर आप मे सियासी नजरिए पैदा नही हुए तो वह दिन दूर नही जब आप का शुमार कहीं नही होगा।आप अपने आप मे सियासी शउर पैदा कीजिये। अपने बच्चों को सियासत से जोड़िए। ताकि फिर अपने हिस्से के सही भागीदारी में शरीक हो सकें।अब तक सियासी पार्टियों के बंधुआ मजदूर बने रहे आप।आप आप जगिये,अपनी नस्लों को अपने बच्चों में सियासी समझ पैदा कीजिये।इसी से अपकी और आपके कौम की भलाई है।
कार्यक्रम में साउथ बिहार के तमाम जिलों के पदाधिकारी भी मौजूद थे।मुज़फ़्फ़रपुर ज़िला का प्रतिनिधित्व करते हुए नदीम खान ने प्रशान्त किशोर का स्वागत किया एवम मंच संचालन करते हुए सभी आये मेहमानों एवं नए लोगों का अभिनन्दन किया।
