लोक सेवा समिति सेवा 32वां वर्षगांठ राष्ट्रीय स्तर समारोह देश की राजधानी नई दिल्ली के YMCA सभागार में मनाया।
इस अवसर पर विभिन्न विभूतियों को सर्वोच्च सम्मान भारत सेवा रत्न, झारखंड रत्न, विशिष्ट सेवा सम्मान आदि से सम्मानित किया गया।
नई दिल्ली: देश में आप का योगदान सिर्फ़ यह नहीं की आप यहां पैदा हुए। आप की कोशिश और योगदान को देश याद करता है। आप किसी भी धर्म या परिवार में पले बढे यह आप की पहचान नहीं बनती। इस लिए हमेशा राष्ट्र के लिए समर्पित रहें जिस से राष्ट्र के साथ यहां के जरूरतमंदों का भी ख्याल मन में रहे। उपरोक्त बातें लोक सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद खान ने नई दिल्ली के YMCA सभागार में संस्था के 32वें स्थापना दिवस पर अवार्ड समारोह को संबोधित करते हुए कहा।
उन्हों ने कहा की लोक सेवा समिति समाज के उस वर्ग विषेश तौर पर जहां आज भी सरकारी सुविधाओं का अभाव रहता है ऐसी जगह लोक सेवा समिति पहूंच कर उनका सहारा बनती है।
इस अवसर पर मोहम्मद परवेज पौत्र शहीद वीर अब्दुल हमीद परमवीर चक्र विजेता समारोह के मुख्य आतिथि को सम्मान प्रदान एंव आभिवादन किया गया। लोक सेवा समिति दिल्ली स्टेट के सचिव जावेद रहमानी ने कार्यकर्म का सफल संचालन किया जिसे सभागार में उपस्थित सभी विभीतियों ने खूब पसंद किया और सराहा।
भारत सेवा रत्न – से सम्मानित होने वाले विभूतिया,परमवीर चक्र विजेता, शहीद अब्दुल हमीद,(उत्तर प्रदेश ) देश में बलिदान. (मरणोपरांत), श्री राहुल गांधी, सांसद, क्षेत्र- भारत जोड़ो यात्रा देश सेवा, वैज्ञानिक प्रोफेसर श्रीकांता पाल,
“झारखंड रत्न”- (राज्य का सर्वोच्च सम्मान) से सम्मानित होने वाले निम्न हैं:
श्री अमानत अली अंसारी रांची ,आजीवन उपलब्धि, क्षेत्र – सेवा, स्वतंत्रता सेनानी. श्री आशा किरण बारला, गुमला. क्षेत्र – खेल,एथलेटिक्स. डॉ मनोहर लाल, रांची. क्षेत्र – शिक्षा सेवा. राजू खान, जमशेदपुर , क्षेत्र – प्राइमरी शिक्षा एवं सेवा. श्री राजेंद्र प्रसाद , झारखंड आंदोलन एवं जागरूकता,प्रोफेसर डॉक्टर सुदेश कुमार साहू, क्षेत्र- शिक्षा सेवा
विशिष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित होने वाले व्यक्तियों की सूची-
डॉ अजीत कुमार सिंह, कुलपति , रांची विश्वविद्यालय रांची, क्षेत्र – शिक्षाविद एवं प्रशासन, रिसर्च, डॉक्टर यासीन अंसारी, गढ़वा क्षेत्र आजीवन सेवा, सैय्यद शमशाद कादरी, हैदराबाद, क्षेत्र – समाज सेवा, शबनम परवीन, बोरिया, क्षेत्र- सामाजिक जागरूकता, , साजिद हुसैन, चितरपुर ,क्षेत्र- मोडल शिक्षा, . श्री निर्मल तिग्गा, उड़ीसा, क्षेत्र – प्राथमिक शिक्षा. सुखराम पाहन, क्षेत्र – मुंडारी, झारखंडी, नृत्य, संस्कृति,शैकत खान,गढ़वा, क्षेत्र – समाजिक सदभावना अवार्ड से सम्मानित किया गया।
*राष्ट्रीय महिला गौरव सम्मान* –
1. श्रीमती जोबा मांझी , माननीय मंत्री, झारखंड सरकार, क्षेत्र – महिला सशक्तीकरण. 2. डॉ रजनी अग्रवाल, नई दिल्ली, क्षेत्र – ग्लोबल लीडरशिप मैनेजमेंट.
3. जैनब सिद्दीकी , उत्तर प्रदेश,क्षेत्र – सामाजिक कार्य!
समारोह समिति कि आजीवन सदस्य रहे माननीय सिस्टर जेम्मा टोप्पो और डॉक्टर करमा उरांव,(शिक्षाविद) को समर्पित किया गया।
लोक सेवा समिति 32वर्षों में प्रबुद्ध नागरिकों एवं मीडिया के अतुल्य सहयोग से समाज के लिए समर्पित भाव संपन्न की भूमिका से काम करने की प्रयासरत है।उल्लेखनीय कार्य करने वाले संघर्षशील शख्सियतों को सम्मान देना , समिति, स्वास्थ्य, शिक्षा नशा मुक्ति , सद्भाव , महिला सशक्तिकरण, विधि जागरूकता, स्वच्छता और लॉकडाउन आदि में अनगिनत कार्य कर अपनी सशक्त पहचान बनाई है,
सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय समाज में अनुकरणीय
विशिष्ट योगदान करने वाले व्यक्तियों , संस्थान को चयन समिति द्वारा चयनित करने के बाद प्रदान किया जाता है।
समारोह के मुख्य अतिथि शाहिद परमवीर चक्र अब्दुल हमीद के पैत्र मोहम्मद परवेज, सबीन खान वरिष्ठ समाजसेवी , विशिष्ट अतिथि वह मुख्य वक्ता प्रोफेसर डॉक्टर सुरेश प्रसाद सिंह , डॉक्टर सईद , दिल्ली सचिव डॉक्टर जावेद रहमानी, सईद अहमद सम्पादक वेब वार्ता न्यूज़ एजेंसी, प्रदेश वाइस प्रेसिडेंट सलीम देहलवी, खुशबू, आदिल गांधी, संदीप सिंह, पुर्व नयाघिश अमारा , पंकज जी. आदि।
