विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सांसद ने बताई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां जन जन तक पहुंचेगी।

सलीम खान/आसिम अज़ीज़ की रिपोर्ट

रामपुर: जनपद में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा संपूर्ण भारत में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सभी देशवासियों व लाभार्थियों से संवाद किया । जिसके दिशा निर्देश पर रामपुर के सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने भी अपने लोकसभा क्षेत्र रामपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विकासखंड स्वार में स्थित ग्राम पंचायत देवीपुरा व रेका नगला में समस्त लाभार्थियों को केंद्र सरकार की व राज्य सरकार की उपलब्धियां से अवगत कराया।

इस दौरान बातचीत में सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने बताया कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संपूर्ण भारत में विकसित संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया है जिसके अंतर्गत उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र रामपुर के विकासखंड स्वार के ग्राम रेका नगला व देवीपुरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से भेंट की।

सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र रामपुर में समस्त केंद्र व राज्य सरकार के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड व किसान सम्मन निधि आदि योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित भी किया व साथ ही समस्त क्षेत्र वासियों को इस विकसित भारत संकल्प यात्रा से जुड़ने का आग्रह भी किया। इस अवसर पर, गौरव शर्मा , कल्लू प्रधान, देवांश चौहान,पन्नालाल सैनी ,रवि रोहिल्ला ,महेश मौर्य,मदन चौहान रोहतास मौर्य ,पवन कुमार , पंकज शर्मा , आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।