सलमान खान ही टारगेट पर क्यों हैं? फायरिंग के वक्‍त घर में ही थे सलमान खान, 7.6 बोर की बंदूक़ से चलीं 5 गोलियां।

फायरिंग के वक्‍त घर में थे सलमान खान, 7.6 बोर की बंदूक़ से चलीं 5 गोलियां... लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शक।

Photo: Google

मुंबई: पुलिस ने सलमान ख़ान के घर के बाहर जितने भी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, उनके डीवीआर अपने साथ लेकर गई है। पुलिस को शक है कि दोनों आरोपी महाराष्ट्र से नहीं लग रहे हैं, उनके क़द काठी को देखकर पुलिस को लग रहा है कि वो राजस्थान या फिर हरियाणा से हो सकते हैं।

पुलिस ने सलमान ख़ान के घर के बाहर जितने भी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, उनके डीवीआर अपने साथ लेकर गई है. पुलिस को शक है कि दोनों आरोपी महाराष्ट्र से नहीं लग रहे हैं, उनके क़द काठी को देखकर पुलिस को लग रहा है कि वो राजस्थान या फिर हरियाणा से हो सकते हैं। आप को बता दें की बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में चौंकानेवाली बात सामने आ रही है। शुरुआत में सिर्फ हवा में फायरिंग की बात सामने आ रही थी, लेकिन जांच में बाद यह सामने आई है कि सलमान के घर को टारगेट करके फायरिंग की गई थी। सलमान के घर के बाहरी दीवार पर गोली के निशान भी मिले हैं। इतना ही नहीं खबरों के मुताबिक़ सलमान की बालकोनी पर भी गोली के निशान मिले हैं। यहीं से सलमान अपने फैन्स को हमेशा सलमान खान अभिवादन करते रहते हैं।

सलमान खान अक्‍सर अपने गेलेक्सी अपार्टमेंट में बालकनी में देखे जाते है. इस बालकनी पर भी फायर किया गया है. बालकनी पर गोली के निशान फोरेंसिक टीम को मिले हैं. पुलिस को जो सीसीटीवी हाथ लगा है, उसमें आरोपी ने चेहरे को कवर किया हुआ है, जिससे उसे पहचानना मुश्किल है. मुंबई पुलिस को एक सीसीटीवी मिला है, लेकिन, इमेज धुंधली है. पुलिस अब इलाके के आसपास अन्‍य सीसीटीवी फुटेज को देख रही है।