लोक सेवा समिति जन सेवा के 33वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम।

लोक सेवा समिति के मुख्य संरक्षक आर्यबिशप कार्डिनल तीलसफोर पी. टोप्पो जी को समर्पित किया गया।

राँची: लोक सेवा समिति जन सेवा के 33वें वर्षगांठ के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिए जाने वाले विभूतियों को विशेष सेवा सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया। इस विभूतियां में विशेष कर डॉक्टर मोहम्मद इमरान को चिकित्सा के फील्ड में उनकी महत्वपूर्ण योगदान के उपलक्ष में यह विशेष सम्मान पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय अथवा अन्य अतिथियों के हाथों से सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त सुहेल सईद जिन्हें उर्दू अदब में पिछले 32 वर्षों से उर्दू अदब के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिए जाने पर विशेष सेवा सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया है। मोहम्मद खुर्शीद आलम सोशल सामाजिक एवं पुलिस सेवा। हाजी माशूक को सद्भावना एवं शांति, सुनील सिंह को क्रिकेट अथवा झारखंड के खिलाड़ियों के उनके महत्वपूर्ण चयन पर भूमिका के अंतर्गत उन्हें विशेष सेवा सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया है।

आपको बता दें कि 33वीं वर्षगांठ कार्यक्रम के स्वागत भाषण में लोक सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नौशाद खान ने तमाम अतिथियों एवं विभूतियों का स्वागत करते हुए कहा के आप सब का दिल से धन्यवाद अदा करता हूं कि आप के सहयोग से लोक सेवा समिति द्वारा कार्य जो पूरे भारत वर्ष में अलग-अलग प्रतिवर्ष किया जाता है। इस वर्ष 2024 में भी आप का इसमें महत्वपूर्ण भूमिका रही है और हम आशा करते हैं कि आगे भी लोक सेवा समिति को आपका इसी तरह से सहयोग प्राप्त होता रहेगा।

इस अवसर पर लोक सेवा समिति 33 में वर्षों से प्रबुद्ध नागरिकों एवं मीडिया के अतुल्य सहयोग से समाज के लिए समर्पित भाव संपन्न की भूमिका से काम करने की प्रयासरत है। आप की अवगत करा दें कि उल्लेखनीय कार्य करने वाले संघर्षील शख्सियतों को सम्मान देना लोक सेवा समिति का एक मुख्य रूप से कार्य है। अर्थात स्वास्थ्य शिक्षा, नशा मुक्ति, सद्भावना, महिला सशक्तिकरण, विधि जागरूकता, स्वच्छता और लॉक डाउन आदि में अनगिनत कार्य कर अपनी सशक्त पहचान बनाने वाले ऐसे सैंकड़ों सामाजिक कार्यों से में सक्रिय समाज के अनुकरणीय विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियों को लोक सेवा समिति संस्थान की पुरी टीम द्वारा चयनित करने के बाद प्रदान किया जाता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।