दिल्ली हज कमिटी की चेयर पर्सन कौसर जहां की इफ्तार पार्टी में दिखा सांझी संस्कृति एवं सोहार्द का मंजर।

दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, केंद्रीय संसदीय मामलों एवं अल्प संख्यक कार्य मंत्री श्री किरण रिजिजू , भारतीय जनता पार्ट अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली विधान सभा अध्यक्ष श्री बिजेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री मोहन सिंह बिष्ट,दिल्ली सरकार के मंत्री श्री प्रवेश वर्मा , लोकसभा मेंबर श्रीमती बांसुरी स्वराज, श्रीमती कमलजीत स्वराज, आर के पूरम से एम एक ए श्री अनिल शर्मा,गांधी नगर से एम एल ए श्री अरविंद सिंह लवली, मालवीय नगर एम एल ए श्री सतीश उपाध्याय, वरिष्ठ आर एस एस नेता श्री इंद्रेश कुमार ,नेशन माइनॉरिटी कमीशन के अध्यक्ष श्री इकबाल सिंह लालपुरा, बी जे पी के वरिष्ठ नेता श्री शाहनवाज हुसैन, बी जे पी प्रवक्ता श्री जफर इमाम, वरिष्ठ पत्रकार एवं इंडिया टी वी के चेयरमैन रजत शर्मा और दिल्ली के विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।

नई दिल्ली: इस्लामी कलंदर का पवित्र महीना रमजान में जहां देश का माहौल रमजान और होली जैसे पवित्र त्योहारों में हर तरफ हर्ष और उल्लास से भरा हुआ है।

16 मार्च 2025 को दिल्ली स्टेट हज कमिटी की चेयरपर्सन कौसर जहां की ओर से लोधी रोड स्थित इंडिया इस्लामिक कल्चर सेंटर में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया जिस में दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, केंद्रीय संसदीय मामलों एवं अल्प संख्यक कार्य मंत्री किरण रिजिजू , भारतीय जनता पार्ट अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली विधान सभा अध्यक्ष बिजेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा, सांसद श्रीमती बांसुरी स्वराज, श्रीमती कमलजीत स्वराज, आर के पूरम से एमएलए  अनिल शर्मा, गांधी नगर से एमएलए अरविंद सिंह लवली, मालवीय नगर एमएलए  सतीश उपाध्याय, वरिष्ठ आर एस एस नेता इंद्रेश कुमार , नेशन माइनॉरिटी कमीशन के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा, बी जे पी के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन, बी जे पी प्रवक्ता जफरुल इस्लाम, वरिष्ठ पत्रकार एवं इंडिया टी वी के चेयरमैन रजत शर्मा और दिल्ली के विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।

कौसर जहां, अध्यक्ष दिल्ली स्टेट हज कमिटी की ओर से व्यक्तिगत स्तर पर आयोजित इस इफ्तार पार्टी में शामिल होने वाले सभी वरिष्ठ लोगों ने मीडिया के सामने अपने अपने विचार भी व्यक्त किए और इस इफ्तार पार्टी को दिल्ली में आयोजित अन्य इफ्तार पार्टी से विशेष और भिन्न बताते हुए कहा कि कौसर जहां की इफ्तार पार्टी में सही मायने में भारत की मिली जुली संस्कृति और सौहार्द का मंजर दिखता है जो निस संदेह कौसर जहांके व्यक्तिगत संपर्क और उन के मन में सभी के लिए आदर और सम्मान की भावना का प्रतीक है। अभी भारत वर्ष के एक बड़े और बेहद पवित्र त्यौहार होली के सिर्फ एक दिन बाद इस इफ्तार पार्टी का आयोजन और इस में इतनी बड़ी संख्या विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों से इतने लोगों का आगमन इस बात को प्रदर्शित करता है कि हमारे देश में सामाजिक सौहार्द का तन बना पूरी तरह मजबूत और अक्षुण्ण है।