बिहार में भी ‘केजरीवाल मॉडल’: आम आदमी पार्टी ने 2025 विधानसभा चुनाव में उतरने की घोषणा की।

प्रदेश में चल रही ‘बिहार में भी केजरीवाल’ यात्रा, जिसे प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है।

राकेश यादव, अध्यक्ष आम आदमी पार्टी बिहार

पटना: आम आदमी पार्टी (AAP) ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पूरी ताक़त और रणनीति के साथ भाग लेने का ऐलान कर दिया है।

यह घोषणा पटना स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की गई, जिसमें पार्टी के बिहार प्रभारी श्री अजेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश यादव मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश यादव ने इस अवसर पर कहा:

“यह केवल एक चुनावी निर्णय नहीं, बल्कि बिहार की राजनीति में एक नई आशा, पारदर्शिता और जनसेवा की दिशा में हमारा संकल्प है। आम आदमी पार्टी, दिल्ली और पंजाब में स्थापित ‘केजरीवाल मॉडल’ के अनुरूप बिहार की जनता को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं, 24 घंटे बिजली-पानी और भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

आम आदमी पार्टी के इस फैसले को बिहार की राजनीति में एक स्वच्छ, जनहितैषी और व्यवहारिक विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी ने राज्य में विकास और सुशासन की एक नई इबारत लिखने के उद्देश्य से ‘केजरीवाल मॉडल’ को आधार बनाकर व्यापक जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की है।

बिहार में भी केजरीवाल’ जनसंपर्क यात्रा को मिल रहा ज़बरदस्त समर्थन।

प्रदेश में चल रही ‘बिहार में भी केजरीवाल’ यात्रा, जिसे प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश यादव के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है, को ज़मीनी स्तर पर ऐतिहासिक जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है। यात्रा के पहले दो चरणों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में लोगों ने खुलकर आम आदमी पार्टी की नीतियों और विज़न का स्वागत किया है।

अब यह यात्रा अपने तीसरे चरण में प्रवेश कर रही है, जो सीमांचल क्षेत्र में आयोजित की जाएगी। इस दौरान जनसभाओं, पदयात्राओं और संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनता से सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है। हर जनसभा में एक ही आवाज़ गूंज रही है —

“बिहार में भी केजरीवाल!”

यह यात्रा केवल एक चुनावी मुहिम नहीं, बल्कि बिहार के गाँव-गाँव में एक नई राजनीतिक संस्कृति की दस्तक है, जहाँ जनता विकास, ईमानदारी और जवाबदेही को प्राथमिकता देती है।