हमारे जीवन का उद्देश्य जनता की सेवा करना है: मसूद आलम खान, राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी

आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को पुनः मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है।

मसूद आलम खान, राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी

नई दिल्ली: अल्लाह ने आपको दुनिया में एक उद्देश्य के लिए भेजा है और यह आपको ही तय करना है कि हम अपने जीवन के कीमती समय को कैसे व्यतीत करते हैं। उत्तर प्रदेश की जनता खासकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव का उद्देश्य और उनकी सोच है कि यूपी का हर परिवार खुशहाल रहे और उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उक्त बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम खान ने जर्नलिज्म टुडे ग्रुप के एडिटर-इन-चीफ जावेद रहमानी को इंटरव्यू देते हुए बताया। एक प्रश्न के उत्तर में मसूद आलम खान ने कहा कि योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के बहुत ही असफल मुख्यमंत्री साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की जनता को विभिन्न प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी सिर्फ सांप्रदायिक ताकतों को मजबूत कर रहे हैं और उत्तर प्रदेश की जनता को धार्मिक संप्रदायों में बांटने का कार्य कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश की जनता जिस तरह से मिलजुल कर रह रही है और भाईचारा बनाए रखा है, उससे योगी जी खुश नहीं हैं। इस लिए भाजपा सरकार लगातार लोगों को हिंदू और मुसलमान में बांट कर असली मुद्दों से भटकाने का काम कर रही है। मसूद आलम खान ने आगे कहा कि जब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाला था, तो उत्तर प्रदेश की जनता में जो जोश और उत्साह देखने को मिला था उसकी कोई मिसाल नहीं है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम खान ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने जो काम किए हैं, जैसे एक्सप्रेसवे और गांव गांव तक सड़कें, बिजली की सुविधा प्रदान किया है उसे योगी सरकार पिछले नौ सालों से आगे बढ़ाने की तो बहुत दूर की बात है उसमें एक ईंट भी नहीं लगाया है। उत्तर प्रदेश की जनता बहुत संवेदनशील और समझदार है। उन्हें पता है कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में वे एक बार फिर अपने प्रिय समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाकर उत्तर प्रदेश में लिए खुशहाली का दौर वापस लाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी जी अपना एक भी ऐसा काम बता दें जो सूबे के कल्याण के लिए, खासकर बेरोजगार युवाओं के लिए किया गया हो। इसकी कोई एक मिसाल नहीं दी जा सकती, बल्कि इसके विपरीत जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी, तब हमारे राष्ट्रीय नेता और उत्तर प्रदेश के बेहद लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने जनता के कल्याण के लिए अनुकरणीय काम का उदाहरण पेश किया था। यही कारण है कि आज भी उत्तर प्रदेश की जनता उन्हें उसी प्रेम से याद करती है और आगामी 2027 के चुनाव में उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है। यह उत्तर प्रदेश और वहां रहने वाले लोगों की भलाई है कि उत्तर प्रदेश के अच्छे दिन भाजपा की बातों से नहीं बल्कि हकीकत में आएंगे। हमारे प्रिय नेता समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने मुझे पार्टी का राष्ट्रीय सचिव बनाकर एक बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने जो पीडीए मोर्चा बनाया है, वह कभी भी अल्पसंख्यकों के अधिकारों का हनन नहीं करेगा। हमें बहुत खुशी है कि हमारे नेता अखिलेश यादव जी ने हमें पूरी तरह से जनता के बीच रहने और न केवल उनके दुख-दर्द का इलाज करने बल्कि उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने और उत्तर प्रदेश को एक आदर्श राज्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए आदेश  दिया है जिसका सभी समाजवादी कार्यकर्ताओं को पालन करना है। यह हमारी पार्टी के नेता श्री अखिलेश यादव का सपना है, जिसे इस देश के अत्यंत सफल और बुद्धिमान लोग 2027 में पूरा होते देखना चाहते हैं।