ईरान-भारत संबंधों की मजबूती और इसराइल-अमेरिका के विरुद्ध जीत का विश्वास: अब्दुल मजीद हकीम इलाही

ईरान और भारत के संबंधों में कभी नहीं आएगा टकराव, ऐतिहासिक दोस्ती रहेगी कायम

नई दिल्ली: ईरान कल्चर हाउस नई दिल्ली में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने पश्चिम एशिया के मौजूदा संकट के बीच ईरान और भारत के अटूट रिश्तों को लेकर एक महत्वपूर्ण वक्तव्य दिया है जिसमें उन्होंने जर्नलिज़्म टुडे के सीईओ जावेद रहमानी से बातचीत में यह दावा किया कि ईरान की इसराइल और अमेरिका के साथ जारी जंग में अंततः जीत होगी।

जावेद रहमानी, सीईओ एंड एडिटर इन चीफ जर्नलिज्म टुडे ग्रुप

उन्होंने दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ईरान और भारत के रिश्ते आज के नहीं बल्कि 7000 साल से भी अधिक पुराने हैं और हमारे दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई हमेशा से भारत के साथ एक मजबूत दोस्ती और गहरे सहयोग के पक्षधर रहे हैं क्योंकि वह भारत से बेहद प्रेम करते थे।

हकीम इलाही ने विस्तार से बताया कि न केवल सर्वोच्च नेता बल्कि उनके उत्तराधिकारी भी भारत के साथ बेहतर तालमेल पर जोर देते आए हैं और वे भारतीयों की वफादारी, ईमानदारी, दयालुता और उनकी गहरी समझ की हमेशा प्रशंसा करते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ईरान भारत के साथ अपने संबंधों में किसी भी तरह का टकराव या कड़वाहट नहीं चाहता है क्योंकि दोनों देशों की संस्कृतियाँ और इतिहास एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं और उन्हें पूरा भरोसा है कि यह प्राचीन दोस्ती भविष्य में भी बिना किसी समस्या के निरंतर जारी रहेगी।