द कबीर फाउंडेशन ने 515 परिवारों के बीच बाँटी रमज़ान किट। अब शिक्षा पर रहेगा विशेष फोकसद

मोहम्मद नजमुद्दीन नजमी ने इस नेक कार्य में सहयोग देने वाले हजारीबाग, दिल्ली और शेरघाटी की कोर कमेटी के सदस्यों और तमाम डोनर्स का आभार व्यक्त किया है।

हजारीबाग/शेरघाटी: सामाजिक संस्था ‘द कबीर फाउंडेशन’ (TKF) द्वारा इस वर्ष भी मानवता की सेवा की परंपरा को जारी रखते हुए अब तक 515 जरूरतमंद परिवारों के बीच रमज़ान किट और नकद राशि का वितरण किया गया है। फाउंडेशन के संस्थापक मोहम्मद नजमुद्दीन नजमी ने बताया कि हजारीबाग (मंडई, पेलावल, चिश्तिया मोहल्ला), रांची, दिल्ली (नरेला) और शेरघाटी के विभिन्न मोहल्लों (नया बाजार, लोदी शहीद, अकौना, बईदा आदि) में चना, बेसन, दाल, चीनी, तेल और खजूर जैसी जरूरी वस्तुओं का वितरण सफलतापूर्वक किया गया।

शिक्षा को प्राथमिकता: इस बार नहीं मिलेगी ईद किट
संस्था ने इस वर्ष एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। संस्थापक ने बताया कि डोनर्स और कोर कमेटी की सहमति से इस साल ‘ईद किट’ का वितरण नहीं किया जाएगा। इसका मुख्य कारण जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा पर होने वाला खर्च है। संस्था का मानना है कि राशन के साथ-साथ बच्चों का भविष्य संवारना भी अत्यंत आवश्यक है।
60 से अधिक बच्चे ले रहे हैं मुफ्त शिक्षा
वर्तमान में फाउंडेशन द्वारा हजारीबाग के ‘TKF Kids Care School’ में लगभग 60 बच्चे और शेरघाटी में ‘कबीर एजुकेशन’ की निगरानी में 50 छात्र या तो निशुल्क या बेहद कम फीस पर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। गौरतलब है कि संस्था कोरोना काल से यानी पिछले 6 वर्षों से लगातार समाज सेवा में सक्रिय है।
मोहम्मद नजमुद्दीन नजमी ने इस नेक कार्य में सहयोग देने वाले हजारीबाग, दिल्ली और शेरघाटी की कोर कमेटी के सदस्यों और तमाम डोनर्स का आभार व्यक्त किया है।