पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री अजित सिंह जी की पांचवीं पुण्यतिथि पर महादेव रोड स्थित पार्टी कार्यालय में रालोद परिवार ने उन्हें नमन किया।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय श्री अजित सिंह जी की 5वीं पुण्यतिथि पर आज महादेव रोड स्थित कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तस्वीर में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से रजनीश मलिक, कमलेश शर्मा, जावेद इकबाल ख़ान, प्रभोत कुमार, राज रानी, मनमोहन सिंह, अनिल कुमार योगी, संजीव कुमार, राजीव तोमर, विजय राठौड़ और श्रीमती शेरावत शामिल रहे। सभी वक्ताओं ने किसान मसीहा के रूप में चौधरी अजित सिंह जी के महान योगदान को याद किया।