भारतीय प्रेस परिषद (PCI) की अध्यक्ष न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई से वरिष्ठ पत्रकार जावेद रहमानी की महत्वपूर्ण मुलाक़ात।
पत्रकारों के अधिकारों, हितों की सुरक्षा और पत्रकारिता की वर्तमान चुनौतियों पर हुआ सार्थक विचार-विमर्श
नई दिल्ली। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर भारतीय प्रेस परिषद (Press Council of India) द्वारा आकाशवाणी भवन, नई दिल्ली में ‘पत्रकारिता : सनसनी या ज़िम्मेदारी’ विषय पर एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर जर्नलिज़्म टुडे ग्रुप के सीईओ एवं एडिटर-इन-चीफ, वरिष्ठ पत्रकार जावेद रहमानी ने भारतीय प्रेस परिषद की माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्रीमती रंजना प्रकाश देसाई से शिष्टाचार मुलाक़ात की।
मुलाक़ात के दौरान पत्रकारिता के समक्ष मौजूदा चुनौतियों, पत्रकारों के अधिकारों एवं हितों की सुरक्षा, मीडिया की स्वतंत्रता तथा पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक एवं सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर न्यायमूर्ति श्रीमती रंजना प्रकाश देसाई ने कहा कि भारतीय प्रेस परिषद पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों के संरक्षण तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं ज़िम्मेदार पत्रकारिता के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है।
जावेद रहमानी ने इस महत्वपूर्ण मुलाक़ात को अत्यंत सार्थक एवं प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि पत्रकारों के अधिकारों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए भारतीय प्रेस परिषद जैसी संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध संस्थाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस आत्मीय मुलाक़ात और सकारात्मक संवाद पर प्रसन्नता व्यक्त की।
