हरियाणा में अगले 7 दिनों तक संपूर्ण लॉकडाउन, सरकार ने जारी की गाइडलाइंस

0 11

चंडीगढ़ : हरियाणा में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए हरियाणा सरकार ने पूरे राज्य में लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है। सरकार ने कहा है कि 3 मई से राज्य में 7 दिन का लॉकडाउन लगाया जा रहा है। वहीं ओडिशा सरकार ने भी राज्य में 14 दिनों का लॉकडाउन लगाया है।

गृहमंत्री अनिल विज ने बताया कि 3 मई दिन सोमवार से 7 दिन के लिए सारे हरियाणा में पूर्ण लॉकडाउन घोषित किया जा रहा है। इससे पहले सरकार ने गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत 9 जिलों में वीकेंड लॉकडाउन लगाने का फैसला किया था।

पहले 9 जिलों में लगा था लॉकडाउन
हरियाणा में 30 अप्रैल को रात 10 बजे से 3 मई की सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन लगाने की घोषणा की गई थी। यह लॉकडाउन पंचकूला, सोनीपत, रोहतक, करनाल, हिसार, सिरसा और फतेहाबाद में लगाया गया था लेकिन अब सरकार ने पूरे राज्य में लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है।

जुलर्स ने पहले ही कर दिया था लॉकडाउन
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरियाणा स्वर्णकार संघ ने खुद से लॉकडाउन रखने का फैसला किया था। हरियाणा स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा ने कहा कि हरियाणा में 8 मई तक संघ की ओर से दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया गया है। उनका कहना था कि यह फैसला प्रदेश की सभी असोसिएशन से मिलकर व उनकी राय जानकर ही किया गया है। उन्होंने कहा कि परिवार और आम लोगों को बचाने के लिए ही यह निर्णय लिया गया है।

इमरजेंसी सेवाओं को छूट
आदेश में कहा गया है कि लॉकडाउन के दौरान लोगों को घरों के अंदर रहना होगा। लॉकडाउन के दौरान किसी भी व्यक्ति को घर छोड़ने या पैदल चलने, वाहन से आवाजाही करने या सार्वजनिक स्थानों पर घूमने की अनुमति नहीं होगी। सिर्फ आवश्यक सेवाओं को पाबंदियों से छूट दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.