राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा बांटे जा रहे है मास्क, सेनिटाइजर, दवाई, कच्चा राशन, पका भोजन

0 13

फरीदाबाद  : [मामेन्द्र कुमार ] राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी के निर्देशानुसार उत्तरप्रदेश से बागपत जिला अध्यक्ष कुसम चौहान जी व उपाध्यक्ष करुणा शर्मा जी कोविड महामारी में जरूरतमंदों की हर सम्भव मदद कर रही हैं। कुसुम जी और करुणा जी जरूरतमंदों में खाने के लिए कच्चा राशन, पका भोजन के साथ साथ दवाई, मास्क और सेनिटाइजर भी बांट रही हैं। बागपत जिला अध्यक्ष कुसुम चौहान और उपाध्यक्ष करुणा शर्मा ने मिलकर एक हेल्पिंग ग्रुप का निर्माण किया है। इस ग्रुप का नाम प्रेजेंट कोविड हेल्प रखा है। इस ग्रुप के माध्यम से वह बीमार और गरीब परिवारों की मदद करती हैं। इनकी सोच और कार्य से प्रभावित होकर अब इनके साथ काफी मेंबर जुड गये है जिसमे इन्होंने एक हेल्प लाइन नम्बर भी जारी किया है। जैसे ही किसी जरूरतमंद की काल आती हैं ये मदद के लिए तुरंत पहुँच जाते है। ये गाँव की गलियों मे सेनिटाइजर का छिड़काव भी करवा रही है।

संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी व समस्त टीम ने कुसुम चौहान जी व करुणा शर्मा जी के इस नेक कार्य की सराहना करते हुए कहा है कि कोविड जैसी वैश्विक महामारी में जान को जोखिम में डाल कर जनता की सेवा में लगना कोई हंसी खेल नही हैं। ये दोनों सच्ची कोविड यौद्धा है और समय आने पर इनको राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जाएगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.