जो रूट ने जमाया अर्धशतक-INDvsENG 2nd Test


इंग्लैंड पहली पारी में अब भी भारत से काफी पीछे, ENG 144/3
भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है. तीसरे दिन के खेल के पहले सत्र में इंग्लैंड पहली पारी में अपने कल के स्कोर के आगे खेलना शुरू कर दिया है. इंग्लैंड अब भी भारत की पहली पारी से पीछे है.
जो रूट 9000 रन से केवल 57 रन पीछे
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट लॉर्ड्स टेस्ट में 51वां अर्धशतक जमाकर अब भी बल्लेबाजी कर रहे हैं. इस बीच रूट मौजूद टेस्ट में बड़ी उपलब्धि हासिल करने से केवल 57 रन पीछे रह गये. दरअसल रूट टेस्ट में 9 हजार रन के बेहद करीब हैं. केवल 57 रन और बनाने हैं.