अली अहमद जलाली अंतरिम राष्ट्र प्रमुख नियुक्त तालिबान की सरकार में
अफगानिस्तान पर हो गया तालिबान का कब्जा. अली अहमद जलाली को अशरफ गनी की जगह अंतरिम राष्ट्र प्रमुख नियुक्त किया गया है. बगराम वायुसेना अड्डे पर किया कब्जा.
अफगानिस्तान पर तालिबान ने कब्जा कर लिया है. अली अहमद जलाली को अशरफ गनी की जगह अंतरिम राष्ट्र प्रमुख नियुक्त किया गया है. सरकार ने बगराम वायुसेना अड्डा तालिबान को सौंप दी है. घबराये सरकारी कर्मचारी दफ्तर छोड़कर भाग निकले हैं. राष्ट्रपति भवन में तालिबान के वार्ताकार मौजूद हैं और सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया चल रही है. इसके साथ ही अफगानिस्तान में तालिबान का शासन शुरू हो गया है.

चरमपंथियों की देश पर मजबूत होती पकड़ के बीच, घबराये सरकारी कर्मचारी दफ्तरों को छोड़कर भाग निकले. इसी दौरान अमेरिकी दूतावास पर हेलीकॉप्टर आ गये हैं. अफगानिस्तान के तीन अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि तालिबान ने राजधानी काबुल के बाहरी इलाकों में रविवार को प्रवेश कर लिया है. अधिकारियों ने बताया कि तालिबान के लड़ाके कलाकान, काराबाग और पघमान जिलों में मौजूद हैं.
