पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं होगी कमी: निर्मला सीतारमन
निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों को नियंत्रित रखने के लिए UPA ने 1.44 लाख करोड़ रुपये के तेल बांड्स (Oil Bonds) बेचे.
पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Prices) की आसमान छूती कीमतों से कोई राहत नहीं मिलने वाली है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने खुद यह बात स्पष्ट कर दी है. वित्त मंत्री ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रहे इजाफा के लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) सरकार को जिम्मेदार ठहराया है.

निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों को नियंत्रित रखने के लिए 1.44 लाख करोड़ रुपये के तेल बांड्स (Oil Bonds) बेचे. केंद्रीय वित्त मंत्री (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने कहा कि वह यूपीए सरकार के उस खेल में नहीं पड़ेंगी. उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने तेल के बांड्स जारी किये और उसका बोझ भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार को झेलना पड़ रहा है.
