काबुल सीरियल ब्लास्ट के बाद खिलाडी राशिद खान ने कहा अफगानियों को मारना बंद करें,
काबुल एयरपोर्ट पर हुए धमाके में कम से कम 73 लोगों की मौत हुई है. इस हमले के बाद क्रिकेटर राशिद खान ने एक मार्मिक अपील की है.

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद गुरुवार को एक बड़ा आतंकवादी हमला हुआ है. कल शाम के वक्त काबुल हवाई अड्डे के पास भीड़ को निशाना बना कर एक के बाद एक सात धमाका किया गया. इस हमले में कम-से-कम 73 लोगों की मौत हुई है और 143 जख्मी हुए हैं. अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के अनुसार तालिबान और रूस के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इन हमलों में 13 लोग मारे गये हैं, जबकि 15 घायल हैं. इस हमले के बाद पूरी दुनिया दहल उठी है और हर तरफ इस कायराना हमले की निंदा की जा रही है.
वहीं इस हमले के बाद अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान का भी दिल टूट गया है. राशिद खान ने सोशल मीडिया पर एक मार्मिक अपील की है. यूके में टी-20 क्रिकेट खेल रहे राशिद खान का परिवार इस वक्त अफगानिस्तान में ही हैं. दिग्गज लेग स्पिनर ने ट्वीट किया, ‘काबुल में फिर से खून बह रहा है. कृपया अफगानियों को मारना बंद कीजिए.’ बता दें, राशिद खान इस समय इंग्लैंड में है और वहां वह T20 ब्लास्ट खेल रहे हैं. राशिद इस समय क्रिकेट तो खेल रहे हैं लेकिन उनका पूरा ध्यान अपने देश पर है.
