मंत्री मुकेश साहनी को शम्स आलम गुड्डू ने जिले में बाढ़ और जलजमाव की स्थिति से अवगत कराया
रिपोर्ट:राजेश झा (संवादाता जर्नलिज्म टुडे)

मुजफ्फरपुर:मत्स्य पालन एवं मुजफ्फरपुर प्रभारी मंत्री मुकेश साहनी ने आज जिले का दौरा कर विभिन्न विषयों पर विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की!इस बीच मुजफ्फरपुर सर्किट हाउस में एक बैठक में विकासशील इंसान पार्टी के माइनॉरिटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष शम्स आलम गुड्डू ने जिले में बाढ़ और जलभराव की स्थिति के बारे में उनसे बात की!शम्स आलम गुड्डू ने मुकेश साहनी को बताया कि जिले के सभी प्रखंडों में!बाढ़ और जलभराव, जनजीवन ठप है!शहर के कोने-कोने में,गलियों में पानी है और लोग अपने घरों में कैद हैं!घर से निकलना किसी जिहाद से कम नहीं है और घर लौटना ऐसा लगता है जैसे सरहद से जंग जीत लिया जाए!शम्स आलम गुड्डू को सुनने के बाद मंत्री मुकेश साहनी ने वरिष्ठ अधिकारियों को जिले की इन समस्याओं के समाधान के आवश्यक निर्देश दिऐ!
