एहतेशाम अलिमी बने युवा राजद के प्रधान महासचिव,राजद संगठन हुआ मज़बूत
रिपोर्ट:राजेश झा (संवादाता जर्नलिज्म टुडे)

मुजफ्फरपुर : औराई प्रखंड के रतवारा पश्चिमी पंचायत के महेश स्थान गांव निवासी युवा समाजसेवी एहतेशाम अलीमी को युवा राजद जिलाध्यक्ष द्वारा प्रधान महासचिव के पद पर मनोनित किया है. एहतेशाम अलीमी क्षेत्र के प्रभावशाली युवा समाजसेवी हैं जिनके पार्टी में आने से पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी. उनके मनोनयन पर प्रखंड राजद अध्यक्ष आरज़ू हसन करिमी, युवा प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा यादव, आकाश यादव, नीतिश कुमार, रामकुमार यदुवंशी, रामजतन राय, छात्र राजद प्रखंड अध्यक्ष नूरैन उर्फ चांद कुरैशी समेत दर्जनों लोगों ने जिलाध्यक्ष को बधाई देकर एहतेशाम के मनोनयन को पार्टी के लिये फायदेमंद बताया. वहीं एहतेशाम अलीमी ने पत्रकारों को बताया की 2025 में पार्टी सुप्रिमो तेजस्वी यादव को राज्य के मुख्यमंत्री बनाना हमलोगों का मुख्य लक्ष्य है, उन्होंने कहा की जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिये प्रत्येक बुथ पर युवाओं की टीम खड़ी की जा रही है जोकि हर परिस्थिति का मुकाबला करने में निपुण रहेगा. विदित हो की एहतेशाम अलीमी पुर्व मुखिया स्व. मो. हारुण के पौत्र हैं, एंव क्षेत्र के प्रभावशाली परिवार के सदस्य हैं.
