जनता को बेवकूफ बनाने में माहिर हैं नेता प्रतिपक्ष: शम्स आलम गुड्डू
रिपोर्ट:राजेश झा- संवादाता जर्नलिज्म टुडे

मुजफ्फरपुर:विकासशील इंसान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) शम्स आलम गुड्डू ने एक प्रेस रिलीज में बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पूरे बंगाल के विधानसभा सदस्यों को मॉब लिंचिंग पर कठोर कानून बनाने के लिए मुबारकबाद पेश की। साथ ही साथ उन्होंने बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि जनता को कैसे बरगलाया जाता है वह बखूबी जानते है। यही वजह है की वह कभी भी किसी भी आंदोलन में दिखाई नहीं देते। अगर उन्हें लगता है की सरकार गलत है और वह कार्य नहीं कर रही है तो वह ट्विटर और फेसबुक की दुनिया से बाहर निकल सड़क पर आंदोलन क्यों नहीं करते। जिस अल्पसंख्यक समाज के वह शुभचिंतक बनने का दावा करते हैं और जब मुख्यमंत्री जी को जातीय जनगणना के लिए पत्र देते हैं तो उसे ही भूल जाते हैं। सरकार हर पल बिहार और बिहारियों के लिए कार्य कर रही है, आज अल्पसंख्यक समाज नीतीश सरकार में जितना खुश है उतना पहले कभी नहीं था। मानीय मंत्री मत्स्य एवं पशुपालन विभाग आदरणीय मुकेश सहनी दिन रात दबे, कुचले, वंचित, शोषित और अल्पसंख्यकों के लिए कार्य कर रहे हैं जिसका नतीजा है की लोग हर दिन हजारों की संख्या में पार्टी से जुड़ रहे हैं।
