नसुरत जहां का नया लुक मां बनने के बाद वायरल हुआ.

नुसरत ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। एक्ट्रेस के मां बनने की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस दोस्तों और स्टार्स ने उन्हें खूब बधाई दी। नुसरत के फैंस उनके बेटे की एक झलक पाने के लिए बेताब हैं।

नई दिल्ली: चर्चित एक्ट्रेस और बंगाल की टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने हाल ही में मां बनीं हैं। नुसरत ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। बेटे के जन्म के बाद नुसरत काफी चर्चा में हैं। एक्ट्रेस के मां बनने की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस, दोस्तों और स्टार्स ने उन्हें खूब बधाई दी। नुसरत के फैंस उनके बेटे की एक झलक पाने के लिए बेताब हैं। मां बनने के बाद नुसरत ने भले ही अपने बेटे की तस्वीर शेयर न की हो लेनिक वह एक बार फिर से अपनी तस्वीरों के साथ फैंस से जुड़ने लगी हैं। नुसरत जहां इन दिनों लगातार अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं।

एक्ट्रेस नुसरत जहां ने अपने इंस्टाग्राम पर हाल ही में अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक बार फिर नुसरत ने अपने सीजलिंग लुक से फैंस को दीवाना बना दिया हैं। फोटोशूट के दौरान नुसरत ने अपने बालों को बेहद ही खूबसूरत स्टाइलिंग कर रखा है। वहीं हर तस्वीर के साथ एक खास कैप्शन भी लिखा है। एक तस्वीर को शेयर करने के साथ ही वह लिखती हैं, ‘उसने भरी हुई बंदूक की तरह मुस्कान पहनी थी।’ इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं अबतक इन्हें लाखों फैंस लाइक कर चुके हैं।

हाल ही में हॉस्पिटल से निकलते हुए नुसरत जहां का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह गाड़ी में बैठती नजर आईं थीं। वहीं इस दौरान वह फोटोग्राफर्स को नमस्ते भी करती हैं। उनके बाद गोदी में बच्चे को लिए यश दासगुप्ता गाड़ी मैं बैठते नजर आए थे। नुसरत के इस वडियो के बाद यश और नुसरत के रिश्ते की अटकलें और तेज़ हो गई हैं।