दिल्ली स्टेट उर्स कमेटी अब बसो का चालान नही होने देगी: एफ.आइ. इस्माईली, चेयरमैन उर्स कमेटी
अजमेर उर्स के मौके पर बाहर से आयी बसों का पुलिस करती है बड़े पैमाने पर चालान।

दिल्ली स्टेट उर्स कमेटी के चेयरमैन F.I. ISMAILEE ने अजमेर शरीफ के मौके पर बाहर से आयी बसों का चालान रुकवाने को लिए कमर कस ली है और ये कोशिश कर रहे है की बाहर से आने वाली बसों का चालान ना हो इसके लिए उर्स कमेटी के चेयरमैन F.I. ISMAILEE ने बाकायदा बसो को खड़ा करने की जगह की तलाश की और उनसे संबंधित एजेंसी से बात भी की।
मालूम हो कि अजमेर शरीफ उर्स के मौके पर दिल्ली के बाहर से बड़े पैमाने पर जायरीनों को लेकर बस दिल्ली मे दाखिल होती है और पार्किंग की जगह नहीं होने पर पुलिस बड़े पैमाने पर बसो का चालान करती है इस परेशानी से निजात के लिए चैयरमैन ने निज़ामुद्दीन दरगाह के आसपास मुतल्लिक पार्किंग के लिए जगह भी देखी साथ मे दरगाह हज़रत निज़ामद्दीन दरगाह कमेटी के प्रेसिडेंट जनाब फरीद निजामी साहब से विस्तार से बात की जिसमे उर्स कमेटी के सदस्य साजिद निजामी भाई अनवर अहमद व मटका पीर दरगाह ट्रस्ट के प्रेसिडेंट व गद्दीनशीन जनाब शकील अब्बासी, और कयूम अब्बासी भी साथ रहे
दिल्ली में अजमेर सरीफ जाने के लिए बड़े पैमाने पर बसे बाहर से आती है और वो अजमेर शरीफ जाने से पहले मुख्तलिफ दरगाह जैसे दरगाह मटका पीर हज़रत निज़ामद्दीन व कुतुबशरीफ बख्तियार काकी दरगाह पर जियारत के लिए पहुचती है और इन बसों को खड़ी करने के लिए वहा पार्किंग की जगह पक्की नहीं होने की वजह से पुलिस उनका चालान कर देती है जिससे जायरीनों को बहुत भारी नुकसान व परेशानी उठानी पड़ती है इस बड़े मसले के हल के लिए F.I.Ismailee चेयरमैन उर्स कमेटी ने बड़ा कदम उठते हुए संबंधी एजेंसी से बात कर प्रोब्लम से निजात दिलाने की कोशिश कर रहे हैं उम्मीद है जल्द ही इसके लिए एक डेलीगेशन ट्रैफिक पुलिस के कमिश्नर और ज़ोन के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और उन्हें इसके मुतालिक जरूरी कदम उठाने के लिए आगाह करेंगे।
