अक्षय कुमार की मां का निधन, परिवार में शोक की लहर

हैदराबाद:बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की मां का निधन हो गया है. अक्षय कुमार ने ट्वीट के जरिए इस दुखद खबर की जानकारी दी है. उन्होंने मां के निधन पर ट्वीट कर लिखा है, ‘ वह मेरी सबकुछ थीं, और आज मुझे असहनीय दर्द महसूस हो रहा है, मां अरुणा भाटिया ने आज सुबह दुनिया को अलविदा कह दिया है और एक अलग दुनिया में पिता के पास जा चुकी हैं. मैं प्रार्थना का सम्मान करता हूं.
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का बुधवार सुबह निधन हो गया. अक्षय कुमार ने ट्वीट कर इस दुखद खबर की जानकारी दी है. उन्होंने मां के निधन पर ट्वीट कर लिखा, ‘वो मेरा अहम हिस्सा थीं. आज मुझे असहनीय दर्द महसूस हो रहा है. मेरी मां श्रीमति अरुणा भाटिया ने आज सुबह इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. वे दूसरी दुनिया में मेरे पिता के साथ फिर से मिल गई हैं. मैं आपकी दुआओं का सम्मान करता हूं, क्योंकि मैं और मेरा परिवार इस मुश्किल दौर से गुजर रहा हैं. ओम शांति.’
