यूपी चुनावों में योगी 300 से अधीक सीटो से जीतेंगे: शकील सैफी

मुस्लिम समाज के वोटों को ठगने वाले सपा,बसपा, कांग्रेस और औवेसी के झूठे वादे और सत्ता हथियाने के मंसूबों को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

          शकील सैफी, राष्ट्रिय अध्यक्ष वर्ल्ड पीस हार्मोनी

राजेश झा संवादाता
नई दिल्ली। वर्ल्ड पीस हारमोनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुस्लिम समाज के वरिष्ठ नेता हाजी शकील सैफी ने ऐलान किया है कि पिछले पांच वर्षों में उत्तर प्रदेश की कायाकल्प करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगले साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में पुनः 300+ सीटें जीतकर प्रदेश में भाजपा का डंका बजाएंगे। श्री सैफी ने कहा, कि यूपी में कोई भी कौम हो आज वो मोदी और योगी के गुण गा रहे है और विपक्षी दल केवल शोर मचाकर जनता को भ्रमित करने का कुचक्र रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज का हित और अहित कहां हो रहा है,वो सपा, बसपा, कांग्रेस या औवेसी तय नही करेंगे बल्कि अब यह काम सामाजिक संगठन तय करेंगे।

Image Source: Google

शकील सैफी ने कहा कि मुस्लिम समाज को अपनी सुरक्षा, ईमानदारी से जीवन यापन, शिक्षा, बेरोजगारी और भ्रष्टाचारमुक्त शासन चाहिए या फिर विपक्षी दलों की झूठी मानसिकता जिसके कारण आज तक मुस्लिम समाज दंश झेल रहा है।श्री सैफी ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता आगामी 10 दिनों में भारतीय जनता पार्टी , प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को घर घर तक पहुंचाकर समाज से अपील करेगी कि यदि राज्य में मुस्लिम समाज को महफूज रखना है तो योगी आदित्यनाथ को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि अब बहुत हो चुका मुस्लिम समाज के वोटों को ठगने वाले सपा,बसपा, कांग्रेस और औवेसी के झूठे वादे और सत्ता हथियाने के मंसूबों को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर तहसीन सैफी,सरफराज सैफी, रफीक सैफी आदि ने निर्णय लिया कि दस दिन बाद मुरादाबाद से भाजपा के पक्ष में जनसंपर्क अभियान शुरू किया जाएगा जो पुरे प्रदेश में घर घर जा कर योगी आदित्यनाथ के जन कल्याण कार्यों को विस्तार से पहुंचाया जायेगा।