गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां का नया हंगामा, वीडियो हुआ जारी
मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. मोहम्मद शमी से विवाद के चलते हसीन जहां काफी वक्त से अपनी बेटी के साथ अलग रह रही हैं. इन दोनों के बीच विवाद काफी वक्त से चल रहा है. बता दें कि दोनों के बीच अभी तक तलाक नहीं हुआ है.

कोलकाता:मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘बदतमीज होने का एक फायदा है फालतू लोग दोबारा मुंह नहीं लगते.’ इस पोस्ट को करते ही भारतीय क्रिकेट फैंस और कई लोग इसे मोहम्मद शमी से जोड़कर देखने लगे. एक फैन ने लिखा, ‘यही कारण है कि हमारे भाई आपके मुंह नहीं लगते तो किसी ने कहा कि अपने होठों पर टेप लगा लो.’ एक ने लिखा कि तुम तो पैदा ही बदतमीज हुए हो, तुम्हें क्या फर्क पड़ता है वो अच्छे हो या बुरे.
बता दें कि 2018 में मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां के लगाए गए मारपीट, रेप, हत्या की कोशिश और घरेलू हिंसा जैसे आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया था. हसीन जहां ने शमी और उनके भाई के खिलाफ केस दर्ज करवाया था. शमी के खिलाफ आईपीसी की धारा 498 ए (दहेज उत्पीड़न) और धारा 354 (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज करवाया गया था, जबकि उनके भाई हासिद अहमद पर धारा 354 (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज करवाया गया था. बता दें कि मोहम्मद शमी ने 6 जून 2014 को कोलकाता की मॉडल हसीन जहां से शादी की थी. हसीन एक मॉडल थीं. फिर वो कोलकाता नाइट राइडर्स की एक चीयर लीडर बनीं. इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई और दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे. फिर शमी ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की. शमी 17 जुलाई 2015 को बेटी के पिता भी बने थे.
शमी और हसीन जहां का नहीं हुआ तलाक
मोहम्मद शमी से विवाद के चलते हसीन जहां काफी वक्त से अपनी बेटी के साथ अलग रह रही हैं. इन दोनों के बीच विवाद काफी वक्त से चल रहा है. बता दें कि दोनों के बीच अभी तक तलाक नहीं हुआ है.
