बिहार के शुभम कुमार बने UPSC टॉपर, कम समय में ज़्यादा पढ़ने का दिया मूलमंत्र

Civil Services Examination 2020 Final Results यानी UPSC सिविल सेवा परीक्षा, 2020 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। कुल 761 उम्मीदवारों के नाम यूपीएससी ने जारी किए हैं। फाइनल परीक्षा परिणाम के अनुसार बिहार के कटिहार के रहने वाले शुभम कुमार ने सिविल सर्विसेज परीक्षा 2020 में टॉप किया है। यूपीएससी में टॉप करने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुभम कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की है।बताया जाता है कि शुभम कुमार के पिता ग्रामीण बैंक में कार्यरत है। शुभम की इस सफलता पर बिहार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी और बिहार विधान सभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने भी उन्हें बधाई दी है।

शुभम की मां ने बताया कि शुभम शुरू से ही पढ़ने में तेज था और उसकी इस सफलता से वह काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि बचपन से ही शुभम टॉपर रहा था। उन्होंने कहा कि वह चाहती है कि बिहार के सभी बच्चे शुभम की तरह तैयारी करें और बिहार का गौरव बढ़ाने का काम करें।

यूपीएससी में प्रथम स्थान प्राप्त करना काफी मुश्किल काम

यूपीएसससी सीएसई 2020 फाइनल रिजल्ट में कुल 25 अभ्यर्थियों ने टॉप किया है, जिसमें 13 पुरुष और 12 महिला अभ्यर्थी हैं। छात्र परिणाम https://www.upsc.gov.in/ पर जाकर देख सकते हैं। रोल नंबर देखने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।