पटना मेट्रो:बड़ी बाधा हुई समाप्त,जानिए कबसे शुरू होगा सफर
जानकारी के अनुसार, वर्तमान समय में वर्तमान में मेट्रो के लिए एलिवेटेड रूट पर ही काम चल रहा है। बाइपास व कंकड़बाग इलाके में खुदाई और पाइलिंग का काम किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जल्द वित्तीय गड़बड़ी को दूर कर पटना मेट्रो का निर्माण कार्य और आगे बढ़ाया जाएगा। बता दे की मेट्रो के दोनों रूट मिला कर 26 स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। इनमें 13 स्टेशन एलिवेटेड और 13 स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे।

पटना:बिहार की राजधानी पटना में पटना मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत पटना मेट्रो का निर्माण का कार्य चल रहा है। इसी संबंध में यह खबर सामने आई है कि पटना मेट्रो से जुड़ी समस्या का समाधान होने के बाद पटना मेट्रो की जल्द बनकर तैयार होने की उम्मीदें बढ़ गई है। बता दें कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की तरफ से पटना मेट्रो डिपो के निर्माण के लिए 76 एकड़ ज़मीन अधिग्रहण की स्वीकृति दी जा चुकी है। जिसके बाद यह माना जा रहा है कि यहां पटना मेट्रो के धरातल पर उतरने की समस्या का स्थाई समाधान है। राज्य सरकार के इस पाल के बाद पटना मेट्रो को विदेशी लोन मिलने का भी रास्ता साफ हो गया है।
जानकारी के अनुसार जैसे ही पटना मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा हो जाएगा तब विदेश से एक टीम पटना मेट्रो के निरीक्षण के लिए पहुंचेगी। जिसके बाद पटना मेट्रो को विदेशी लोन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। बता दें कि पटना मेट्रो की कुल लागत 17.5 हजार करोड़ है जिसमें 60% कार्य विदेशी लोन के माध्यम से पूरा किया जाना है इसके साथ साथ अंडर ग्राउंड रेलवे स्टेशनों का काम भी विदेशी लोन के माध्यम से ही पूरा होगा। विदेशी लोन एशियन डेवलपमेंट बैंक या जापान इंटरनेशनल कॉरपोरेशन से लिए जाएंगे।
