पाकिस्तान में भीषण भूकंप,अबतक 20 लोगों के मौत, 175 से ज़्यादा घायल
पाकिस्तान के हरनई क्षेत्र में गुरुवार के तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए.

लाहौर : पाकिस्तान के हरनई इलाके में गुरुवार की अहले सुबह भूकंप के भीषण झटके महसूस किए गए. पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, इस हादसे में कम से कम 20 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि करीब 175 लोगों से अधिक लोगों के घायल हो गए हैं. इसके अलावा, कई मकानों को भी नुकसान पहुंचा है. भूकंप की तीव्रता काफी तेज थी और आसपास के कई जिलों में नुकसान की बात सामने आ रही है. समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, हादसे में करीब 20 लोगों की जान गई है.
पाकिस्तान के हरनई क्षेत्र में गुरुवार के तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई. लेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके अल सुबह 3.30 बजे महसूस किए गए. फिलहाल, किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.
पाकिस्तानी मीडिया से आ रहे विजुअल्स के अनुसार, हरनई के अस्पतालों में बिजली नहीं है. वहां घायल लोगों के परिजन मोबाइल टॉर्च की रोशनी इलाज करा रहे हैं. अधिकारियों के अनुसार, भूंकप का असर कई जिलों में है. ऐसे में, घायलों की सटीक संख्या बताना संभव नहीं है.
Earthquake of magnitude 6.0 occurred today around 3:30 am in 14 km NNE of Harnai, Pakistan: National Center for Seismology
— ANI (@ANI) October 6, 2021
