अनपढ़ युवक ने “कबाड़ से हेलीकॉप्टर” बनाया,विदेश से करोड़ों का मिला ऑफर

नई खोज:भारत में प्रतिभाशाली लोगों की कोई कमी नहीं है, कमी है तो सिर्फ अवसर और साहस की. अपनी प्रतिभा से देश का नाम दुनिया भर में रोशन करने वाले कई लोग है. हालांकि भारत में एक ऐसा सिस्टम मौजूद है जिसके चलते यहां पर लोगों को अपनी प्रतिभा में निखार लाने के लिए बहुत ही ज्यादा और कड़ी मेहनत करना पड़ता है. लेकिन उनकी मेहनत एक दिन रंग जरुर लेकर आती है.

युवा ने बनाया हेलीकॉप्टर:सबको कर दिया हैरान

यह युवक बिहार के गोपालगंज के बेलसंड गांव का निवासी है. इसका नाम अमरजीत माझी है और आपको बता दें कि इन दिनों अमरजीत हेलीकॉप्टर बनाने में व्यस्त हैं.यह युवक बिहार के गोपालगंज के बेलसंड गांव का निवासी है. इसका नाम अमरजीत माझी है और आपको बता दें कि इन दिनों अमरजीत हेलीकॉप्टर बनाने में व्यस्त हैं.

बता दें कि अमरजीत माझी ने ज्यादा पढाई-लिखाई नहीं कर रखी है. आर्थिक तं’गी के चलते वो शिक्षा हासिल करने से वंचित रह गए. कम पढ़े लिखे होने के बाद भी उनमें प्रतिभा और साहस की कोई कमी नहीं है.

उन्होंने एक लक्ष्य शा तय किया है कि उन्हें हेलीकॉप्टर का निर्माण करके उसे उड़ाना है और पिछले एक साल से वो लगातार हेलीकॉप्टर बनाने में जुट हुए है. आपको बता दें वो पहले एक मैकेनिक के तौर पर काम किया करते थे.

विदेश से मिली ऑफर को ठुकराया: देश की सेवा करूंगा

आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्हें विदेशी कंपनी द्वारा विदेश आकर काम करने का ऑफर दिया गया था लेकिन उन्होंने ऑफर को ठुकरा दिया था.

उनका कहना है कि उन्हें अपने देश का नाम रोशन करना है और इसी के चलते वो लगातार गांव में रह कर ही हेलीकॉप्टर बनाने के प्रयासों में जुटे हुए है.