इंद्रेश कुमार ने अबू बकर नक़वी को 6 राज्यों का प्रभारी नियुक्त किया।
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक माननीय इंद्रेश कुमार ने 6 से अधिक राज्यों की प्रभार की जिम्मेदारी दी है जिसमें जम्मू कश्मीर, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़ और राजस्थान शामिल हैं।
जयपुर: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक अबू बकर नकवी व पूर्व चेयरमैन वक्फ बोर्ड राजस्थान को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक माननीय इंद्रेश कुमार जी ने 6 से अधिक राज्यों की प्रभार की जिम्मेदारी दी है जिसमें जम्मू कश्मीर दिल्ली पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ छत्तीसगढ़ और राजस्थान है अबू बकर नकवी के साथ राष्ट्रीय संयोजक जनाब मोहम्मद अफजाल और जनाब एस के मुद्दीन साहब को भी इन प्रदेशों की जिम्मेदारी प्रभारी के रूप में दी है।
अबू बकर नकवी ने पिछले 18 वर्षों से मुस्लिम राष्ट्रीय मंच में जिला संयोजक टॉप प्रदेश सह संयोजक राजस्थान राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख राष्ट्रीय सह संयोजक आदि जिम्मेदारियों पर रहकर इमानदारी मेहनत वह लगन के साथ राष्ट्रहित में काम किया है इसी समर्पण भाव को देखते हुए माननीय इंद्रेश जी भाई साहब ने यह दायित्व नकवी को भी दिया इस दायित्व को संभालने के बाद नकवी ने बताया की मैंने सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि समझा है और प्यार किया है मैंने बचपन से ही राष्ट्रप्रेम को अपने गले लगा कर दिल में बसा कर इस कार्य को ईमान का हिस्सा समझते हुए ईमानदारी के साथ किया है और इंशाल्लाह ता जिंदगी इस काम को इमानदारी मेहनत वह लगन के साथ करता रहूंगा जय हिंद।
(JToday Buraeu)
