बाबा रामदेव ने ‘कालाधन वापस आए तो पेट्रोल 30 रुपए में मिलेगा’ वाला ट्वीट डिलीट किया

वैसे तो स्वामी रामदेव काफी लम्बे समय से अपने किसी न किसी बयान को लेकर हमेशा से चर्चा में रहते आये हैं. सोशल मीडिया पर बाबा रामदेव सबसे ज़्यादा अगर किसी बात को लेकर चर्चा में रहे हैं तो वो है पेट्रोल. जी हाँ दोस्तों, आपको बता दें कि आज से ठीक 9 साल पहले 8 अगस्त 2012 को बाबा रामदेव ने एक ट्वीट किया था, जिसमें लिखा था कि अगर ‘कालाधन वापिस आये तो पेट्रोल 30₹ में मिलेगा’ बस यही एक बात लोगों ने पकड़ ली और आये दिन वो स्वामी रामदेव को उनका ही ट्वीट दिखा दिखा कर सवाल पे सवाल करने लग जाते थे.

स्वामी रामदेव को ये बात लम्बे समय से खलती आ रही होगी और आखिरकार एक दिन उन्होंने अपने इस ट्वीट को ही डेलीट कर दिया, वो कहते हैं न कि न रहेगा बाँस और न बजेगी बांसुरी. लेकिन बाबाजी ने यह सोचा भी नहीं होगा कि उनकी ये चालाकी सोशल मीडिया यूज़र से छिपी नहीं रह सकती.

बाबा रामदेव के ’30 रुपए में पेट्रोल’ वाले ट्वीट को लेकर जनता मज़े ले रही है

ये जो नीचे आप स्क्रीनशॉट देख रहे हैं न ये हैं ‘आम आदमी पार्टी’ से जो के आप के आईटी सेल के हेड भी रहे हैं, इनका नाम है अंकित लाल, इन्होने भी बाबा के उस ट्वीट को लेकर रिप्लाई ट्वीट किया है.

जैसे ही सोशल मीडिया यूजर्स को यह पता लगा, कि बाबा रामदेव ने पेट्रोल को लेकर किया गया अपना 9 साल पहले किया वह ट्वीट डिलीट कर लिया है तो फिर क्या था. ट्विटर पर लोगों ने बाबाजी से सवाल जवाब करना शुरू कर दिए और लोग तरह तरह के मीम्स बना बना कर सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर करने में लगे हुए हैं, आइये दिखाते हैं आपको भी क्या लिखा है लोगों ने.