सोनू सूद को मिलने वाला पद्मश्री कंगना को क्यों मिला ? क्या चाटुकारिता जनसेवा से उपर है??

ख़ास बात:सोमवार को नई दिल्ली में देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 119 हस्तियों को असाधारण और प्रतिष्ठित सेवा के लिए पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया. इस साल 7 हस्तियों को पद्म विभूषण जबकि 10 को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है. वहीं 102 लोग ऐसे है जिन्हें पद्म श्री अवॉर्ड से नवाजा गया है. वहीं पद्म पुरस्कार प्राप्त करने वाली हस्तियों में 29 महिलाएं भी शामिल हैं. वहीं यह सम्मान 16 लोगों को मर’णोप’रांत दिया गया है.
वहीं बॉलीवुड की बात करें तो बॉलीवुड कलाकारों में चार हस्तियों को यह सम्मान दिया गया है. बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत, गायक अदनान सामी और फिल्म निर्माता एकता कपूर, करण जौहर को भी इस अवार्ड से सम्मानित किया गया है.
सोशल मीडिया पर एक वर्ग इससे नाखुश नजर आए, साथ ही उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को पद्मश्री सम्मान नहीं मिलने पर नाखुशी जाहिर की. अमरउजाला के अनुसार एक यूजर ने लिखा कि जब कंगना को पद्मश्री मिल सकता है तो कोरोनाकाल में जरूरतमंद लोगों की मदद करने वाले सोनू सूद को क्यों नहीं?
वहीं एक अन्य यूजर कंगना के वीडियो पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखता है कि चापलूसी कर के यह पुरस्कार हासिल किया है. सोशल मीडिया पर इस तरह की प्रतिक्रिया बड़ी तादात में देखने को मिल रही है.
आपको बता दें कि हर साल 26 जनवरी को पद्मा सम्मान के लिए लिंग, जाती, स्थिति या व्यवसाय के भेद के बिना उच्च क्रम के विशिष्ट सेवा देने वालों की लिस्ट जारी की जाती है. सोमवार को जो सम्मान दिये गए है वो साल 2020 के थे. वहीं साल 2021 में घोषित किये गए पद्म सम्मान में बॉलीवुड से कोई भी नाम शामिल नहीं रहा.
सोनू सूद लंबे वक्त से मानवता कार्य में जुटे हुए है और जरुरतमंदों को हरसंभव मदद मुहैया करा रहे है, लेकिन इसके बाद भी उन्हें सम्मान के योग्य नहीं माना गया. सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल किया कि ऐसे व्यक्तित्व को सरकार भला कैसे भूला सकती हैं?
