OnePlus Mobile में फिर हुआ धमाका, जल गई यूजर की पूरी जांघ, धमाके की ज़िम्मेदारी किसकी??

नई दिल्ली:वनप्लस पहले प्रीमियम स्मार्टफोन पेश करता था लेकिन पिछले साल कंपनी ने मिडरेंज स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री की है। मिडरेंज मार्केट में वनप्लस की एंट्री तो OnePlus Nord के साथ अच्छी रही लेकिन उसके बाद इस सीरीज फोन में इतनी दिक्कतें आने लगी हैं जिसका अंदाजा किसी को नहीं था। OnePlus Nord 2 को इसी साल जुलाई में भारत में लॉन्च किया गया था और उसके बाद से लगातार OnePlus Nord 2 में आग लगने की शिकायतें आ रही हैं। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि जब भी कोई यूजर OnePlus Nord 2 में आग लगने की शिकायत करता है तो कंपनी आग के कारण के ठिकरा यूजर के ऊपर ही फोड़ देती है। अब एक और OnePlus Nord 2 में आग लगने की खबर है।

OnePlus Nord 2 में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन इससे पहले एक अन्य OnePlus Nord 2 में आग लगने के बाद कंपनी ने कहा था कि यूजर का दावा झूठा है। OnePlus Nord 2 को भारत में 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है।

 

इससे पहले सितंबर में OnePlus Nord 2 5G को लेकर दिल्ली के एक वकील ने दावा किया था कि उनका फोन बम की तरह फटा था जिसके बाद उनके गाउन में आग लग गई थी। इस दावे पर वनप्लस ने वकील के खिलाफ ही नोटिस जारी किया था। वनप्लस ने दिल्ली के वकील गौरव गुलाटी को सीज एंड डिसीस्ट (cease and desist) लेटर भेजा था।