मशहूर अभिनेत्री ने क़ुबूल किया इस्लाम, अपना नाम भी बदला, जानिए कौन हैं ये और कैसे हुआ ये ?

ख़ास खबर:दक्षिण भारतीय फ़िल्मों में काम करने वाली फेमस एक्ट्रेस मोनिका सिलंथी ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है. यह एक ऐसी अभिनेत्रियों में से रही है जिन्हें हमेशा लगता था कि इस्लाम एक अच्छा धर्म नहीं हैं. इसी के चलते इन्होने इस्लाम को ठीक से समझने के लिए उसे पढ़ने का फैसला लिया और जब उन्होंने इस्लाम धर्म के बारे में पढ़ा और जाना तो उन्हें महसूस हुआ कि यह तो उस बात से बिलकुल ही उलट है जो मैंने इसके बारे में सुन रखा था. वैसे इन साउथ एक्ट्रेस के इस्लाम धर्म कबूल कर लेने के बाद कई लोग हैरान होते दिख रहे हैं.
मोनिका सिलंथी, दक्षिणी भारतीय अभिनेत्री है, जो भारत के तमिलनाडु राज्य की एक प्रसिद्ध एक्ट्रेस हैं. अभिनेत्री ने धर्म परिवर्तन के बाद अपना नाम भी बदल लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेत्री ने इस्लाम धर्म कबूल कर लेने के बाद अपना नाम मोनिका सिलान्थी से एम. जी. रहीमा रख लिया है.
वहीं मोनिका का यह फैसला हैरान कर देने वाला रहा है, जिससे ना सिर्फ उनके फैंस बल्कि हर कोई दंग रह गया है. दरअसल मोनिका की इस्लाम को लेकर विचारों से ज्यादातर लोग वकिफ थे, ऐसे में उनका यह फैसला हैरान कर देने वाला रहा है.
तमिल फ़िल्म अज़्हागी और सिलान्थी से फिल्म जगत में प्रसिद्धि हासिल करने वाले मोनिका उर्फ़ रेखा मरूथीराज ने सत्तर से अधिक फिल्मों में काम किया है. उन्होंने हिन्दी, मलयालम, तेलगु और कन्नड़ फिल्मों में भी बतौर एक्ट्रेस और बाल कलाकार भी कई शानदार किरदार अदा किये हैं.
आपको बता दें कि इस्लाम में अभिनय प्रतिबंधित और हराम है. बता दें कि रहीमा ने फ़िल्म अवसारा पुलिस-100 से बतौर बाल कलाकार अपने फ़िल्मी सफर की शुरुआत की थी.
मजहब में परिवर्तन के बाद की प्रेस कांफ़्रेंस के दौरान कहा कि मैंने पैसे या प्रेम के लिए धर्म परिवर्तन नहीं किया है बल्कि इस्लामी सिद्धांतों ने मुझे मुस्लिम धर्म को स्वीकार करने के लिए प्रेरित किया है.
उन्होंने बताया कि वो साल 2010 से इस्लाम धर्म के बारे में पढ़ना शुरू किया था. वहीं इससे पहले मैं भी दूसरे लोगों की तरह ये समझती थी कि मुस्लिम धर्म अच्छा धर्म नही है, लेकिन इस्लाम मजहब तो शांति का धर्म है.
