मुंबई के एजाज़ पटेल ने न्यूजलैंड की टीम से खेल कर इंडियन टीम के सभी 10 विकेट झटके, बना डाला विश्व रेकॉर्ड

खेल जगत:भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान न्यूजीलैंड के एक गेंदबाज ने करिश्माई प्रदर्शन किया. न्यूजीलैंड के एजाज पटेल ने ऐसा शानदार प्रदर्शन किया है जो उनसे पहले अब तक के क्रिकेट इतिहास में सिर्फ दो और गेंदबाज ही कर पाए है. दरअसल एजाज पटेल टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में विरो’धी टीम के सभी के सभी 10 विकेट लेने वाले अपने देश के लिए पहले और दुनिया के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं.

एजाज पटेल ने भारत के खिलाफ मुंबई में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की. भारत के अनिल कुंबले और इंग्लैंड के जिम लेकर के बाद यह कारनामा करने वाले एजाज पटेल तीसरे खिलाड़ी हैं.

एजाज ने रचा इतिहास

जुलाई 1956 में जिम लेकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी. वहीं अनिल कंबुले ने पाकिस्तान के खिलाफ फरवरी 1999 में दिल्ली के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में ये कारनामा किया था. विश्व क्रिकेट में अब तक किसी टेस्ट मैच की एक पारी में 10 विकेट लेने का यह कारनामा करने वाले तीनों गेंदबाज स्पिनर हैं.

वहीं एजाज पहले ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने एक टेस्ट की एक पारी में 10 विकेट विदेशी जमीन पर लिए है. अपने देश के मैनचेस्टर में इंग्लैंड के जिम लेकर ने 10 विकेट हासिल किये थे. वहीं कुंबले ने भी यह कारनामा भारत में ही किया था.