1 मिलियन से ज़्यादा फॉलोवर्स वाले पेज को फ़ेसबुक ने किया डिलीट।आख़िर ये कैसी मनमानी??

नई दिल्ली:फेसबुक ने बिना किसी आधिकारिक सूचना के मिल्लत टाइम्स का ऑफिशियल पेज सोमवार 13 दिसंबर 2021 को शाम 7:30 अपने यहाँ से डिलीट कर दिया है जिसकी जानकारी मिल्लत टाइम्स के ट्वीटर हैंडल से दी गई। “फेसबुक ने Millat Times का पेज अपने यहां से डिलीट कर दिया है। पेज पर 1 मिलियन से ज़्यादा फॉलोवर्स थे और इसके करोड़ों दर्शक थे जिसको कंपनी ने बगै़र किसी नोटिफिकेशन के अपने यहां से डिलीट कर दिया है। आईटी एक्सपर्ट के मुताबिक पेज के ख़िलाफ़ रिपोर्ट किया गया जिसकी वजह से ऐसा हुआ है।Facebook से हमारी डिमांड है कि इस पेज को रिस्टोर किया जाए क्योंकि यहां हक़ीक़त और सच्चाई पर आधारित वीडियोज और न्यूज़ पोस्ट की जातीं थीं।
गौरतलब है कि मिल्लत टाइम्स के मिलियन से भी अधिक फॉलोवर्स और करोड़ों में इसके दर्शक थे। मिल्लत टाइम्स एक ऑनलाइन न्यूज़ चैनल है इसका मानना है कि कभी भी किसी प्रकार से फेसबुक के नियमों का उल्लंघन नहीं किया है।
इस पेज पर सबसे अंतिम पोस्ट डिबेट “देश के साथ ” का पोस्टर शेयर किया गया था इस डिबेट का विषय था “मुसलमानों के नमाज़ पढ़ने पर पाबंदी,दुसरे धर्म के लोगों को परमीशन। लोकतांत्रिक भारत में यह दो कानून क्यों ?इसके बाद से पेज नहीं दिख रहा है।
