Miss Universe हरनाज के सिर पर सजा 1170 हीरो का ताज,कीमत जान होश उड़ जायेंगे,जीवन भर मिलेंगी ये सुविधाएं

नई दिल्ली: भारत की हरनाज़ संधू  (Miss Universe Harnaaz Sandhu) ने मिस यूनिवर्स 2021 का टाइटल और ताज अपने नाम कर लिया है. हरनाज़ संधू नेल 21 साल की उम्र में ये खिताब जीत है. हरनाज़ संधू (Harnaaz Sandhu) पंजाब की रहने वाली हैं. 21 सालों के सूखे को खत्म करते हुए हरनाज़ संधू ने ये ताज जीतकर कर किसी को गौरवान्वित कर दिया है. 70वां मिस यूनिवर्स पेजेंट इस साल 12 दिसंबर को इजराइल में हुआ है. ये तीसरी बार है जब मिस यूनिवर्स का खिताब भारत में आया है.

मिस यूनिवर्स विनर की प्राइज मनी 
मिस यून‍िवर्स ऑर्गेनाइजेशन कभी मिस यून‍िवर्स की प्राइज मनी का खुलासा नहीं करता है. हालांकि बताया जाता है कि ये लाखों रुपये का इनाम होता है. मिस यून‍िवर्स को न्यूयॉर्क स्थ‍ित मिस यून‍िवर्स अपार्टमेंट में एक साल रहने की खुली इजाजत होती है. यह अपार्टमेंट उन्हें मिस यूएसए के साथ शेयर करना होता है. इस एक साल के दौरान मिस यून‍िवर्स के लिए यहां सभी चीजों की सुव‍िधा दी जाती है. ग्रॉसरी, ट्रांसपोर्ट सब कुछ.

क्राउन की खासियतें
मिस यूनिवर्स के सिर पर सजने वाले इस ताज को 18 कैरेट गोल्ड, 1770 डायमंड्स, सेंटरपीस में शील्ड-कट गोल्डन कैनरी डायमंड  जिसका वजन 62.83 कैरट है से तैयार किया गया है. ताज में पत्त‍ियों, पंखुड़‍ियां और लताओं के डिजाइंस, सात महाद्वीपों के सुमदायों को र‍िप्रेजेंट करती है. ये ताज प्रकृति, ताकत, खूबसूरती, नारीत्व और एकता से प्रेर‍ित है.

क्राउन की कीमत
इस बेशकीमती क्राउन की कीमत की बात करें तो इस ताज की कीमत 5 मिल‍ियन यूएस डॉलर्स है जो कि भारतीय करेंसी के अनुसार 37,8790,000 रुपये होगी यानी 37 करोड़ रुपये से अध‍िक. रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जाता है कि अब तक सबसे महंगे क्राउन 2019 में साउथ अफ्रीका की Zozibini Tunzi, 2020 में मेक्स‍िको को एंड्र‍िया मेजा और अब मिस यून‍िवर्स 2021 हरनाज संधू के सिर पर सजे हैं.

मिस यूनिवर्स को मिलने वाली Facilities
मिस यून‍िवर्स को अस‍िस्टेंट्स और मेकअप आर्ट‍िस्ट्स की एक टीम दी जाती है. एक साल तक मेकअप, हेयर प्रोडक्ट्स, शूज, कपड़े, जूलरी, स्क‍िनकेयर आद‍ि दी जाती है. उन्हें मॉडल‍िंग में मौका देने के उद्देश्य से पोर्टफोल‍ियों बनाने के लिए बेस्ट फोटोग्राफर्स दिए जाते हैं. उन्हें प्रोफेशनल स्टाइल‍िस्ट, न्यूट्र‍िशन, डर्मटोलॉजी और डेंटल सर्व‍िस दी जाती है. एक्सक्लुस‍िव इवेंट्स, पार्टीज, प्रीमियर, स्क्रन‍िंग्स, कास्ट‍िंग्स में एंट्री. ट्रैवल‍िंग प्रीव‍िलेज, होटल में रहने-खाने का पूरा खर्च दिया जाता है. पूरी दुन‍िया दोबारा घूमने का मौका मिलता है.