आधी रात से मुंबई में बढ़ जायेगे, सीएनजी और पीएनजी के दाम!

4 दिसंबर को इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में सीएनजी की कीमतों में वृद्धि की थी।

महाराष्ट्र :मुंबई में सीएनजी और पीएनजी की कीमतें फिर बढ़ने जा रही हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 17 दिसंबर की मध्यरात्रि से मुंबई में सीएनजी की कीमत दो रुपये/एससीएम और पीएनजी की कीमत 1.50 रुपये/एससीएम बढ़ जाएगी। कीमतों में इस बढ़ोतरी का असर आम आदमी पर जरूर पड़ेगा।

4 दिसंबर को इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में सीएनजी की कीमतों में वृद्धि की थी। इस बढ़ोतरी के साथ दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रति किलोग्राम सीएनजी की खुदरा लागत  53.04 रुपये पहुंच गई थी।