पुष्पा के सामने स्पाइडरमैन पड़ा कमजोर

हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित और प्रदर्शन के बाद सफलतापूर्वक बॉक्स ऑफिस पर धमाचौकड़ी मचाने वाली फिल्म स्पाइडरमैन: नो वे होम भारतीय बॉक्स ऑफिस पर घरेलू सितारे अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा: द राइज के सामने फीकी पड़ गई है। इस फिल्म ने अपने पहले सप्ताहांत के कारोबार में स्पाइडरमैन को पीछे छोडऩे में सफलता प्राप्त कर ली है। स्पाइडरमैन ने जहाँ 3 दिन में 79 करोड़ का कारोबार किया था, वहीं पुष्पा ने शुरूआती 3 दिन में बॉक्स ऑफिस पर 107 करोड़ का कारोबार करते स्वयं को इस वर्ष पहली ऐसी फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम किया जिसने तीन दिन में यह कारनामा कर दिखाया है।
साल 2021 की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा रिलीज होकर धूम मचा रही है। अल्लू अर्जुन फहाद फासिल और रश्मिका मंदाना की फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में जबरदस्त कमाई है और यही ट्रेंड चौथे दिन भी दिखा। फिल्म ने सोमवार के दिन सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 4.15 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म ने शुक्रवार को 3 करोड़, शनिवार को 4 करोड़, रविवार को 5 करोड़ और सोमवार को 4.15 करोड़ रुपये कमाए हैं।
