IPL ऑक्शन की तारीख आई सामने

आईपीएल का मेगा ऑक्शन अगले साल भारत में ही आयोजित किया जाएगा. इसकी तारीख सामने आ गई है. आईपीएल के अगले सीजन में 10 टीमें होंगी चूंकि लखनऊ और अहमदाबाद की नई फ्रेंचाइजी इस लीग से जुड़ गई हैं. दोनों टीमों के पास ड्राफ्ट में से चुने गए 3 खिलाड़ियों का ऐलान करने के लिए क्रिसमस तक का समय है.

दिल्ली: दुनिया की सबसे अमीर टी20 लीग आईपीएल के अगले सीजन से पहले मेगा ऑक्शन की तारीख अब सामने आ गई है. बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी. अधिकारी के मुताबिक, यदि कोरोना वायरस के कारण हालात नहीं बिगड़े तो मेगा ऑक्शन का आयोजन बेंगलुरु में किया जाएगा. यह आईपीएल की आखिरी मेगा नीलामी हो सकती है क्योंकि ज्यादातर फ्रेंचाइजी अब इसे बंद करना चाहती हैं.

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, आईपीएल का मेगा ऑक्शन अगले साल 7 और 8 फरवरी को बेंगलुरु में होगा. अधिकारी ने कहा, ‘कोरोना महामारी के कारण स्थिति खराब नहीं होने की दशा में आईपीएल की मेगा नीलामी भारत में होगी. दो दिवसीय नीलामी सात और आठ फरवरी को बेंगलुरू में होगी. इसकी तैयारियां चल रही हैं.’

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, आईपीएल का मेगा ऑक्शन अगले साल 7 और 8 फरवरी को बेंगलुरु में होगा. अधिकारी ने कहा, ‘कोरोना महामारी के कारण स्थिति खराब नहीं होने की दशा में आईपीएल की मेगा नीलामी भारत में होगी. दो दिवसीय नीलामी सात और आठ फरवरी को बेंगलुरू में होगी. इसकी तैयारियां चल रही हैं.’

ऐसी खबरें थी कि नीलामी यूएई में होगी लेकिन बीसीसीआई की फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है. कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले बढ़ने की दशा में विदेश यात्रा को लेकर प्रतिबंध हो सकते हैं जिससे भारत में इसे कराना आसान होगा. इस साल आईपीएल में 10 टीमें होंगी चूंकि लखनऊ और अहमदाबाद की नई टीमें जुड़ गई हैं.

नई टीमों लखनऊ और अहमदाबाद के पास ड्राफ्ट में से चुने गए 3 खिलाड़ियों का ऐलान करने के लिए क्रिसमस तक का समय है. बीसीसीआई उन्हें अतिरिक्त समय दे सकता है क्योंकि सीवीसी को अभी मंजूरी नहीं मिली है. ज्यादातर टीमों का मानना है कि हर तीन साल में नीलामी होने पर टीम संयोजन बिगड़ जाता है. दिल्ली कैपिटल्स के सह मालिक पार्थ जिंदल ने तो कहा था कि टीम बनाने में इतनी मेहनत करने के बाद खिलाड़ियों को छोड़ना काफी कठिन होता है.