UP स्वास्थ्य में विभाग, 9000 से ज्यादा पदों पर होनी है भर्ती

UPSSSC द्वारा प्रदेश में महिला हेल्थ वर्कर पदों पर भर्ती की जा रही है. जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 5 जनवरी 2021 को बंद कर दी जाएगी. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा.

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, UPSSSC द्वारा प्रदेश में महिला हेल्थ वर्कर पदों पर भर्ती (UP Health Worker Recruitment 2021) की जा रही है. जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 5 जनवरी 2021 को बंद कर दी जाएगी. ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों को जल्द से जल्द भर्ती के लिए आवेदन कर लेना चाहिए. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा.

बता दें कि भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 9212 रिक्त पद भरे जाएंगे. जिनके लिए आवेदन प्रक्रिया 15 दिसंबर 2021 से शुरू की गई थी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ लें.

UP Health Worker Recruitment 2021: शैक्षिक योग्यता
पदों के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा ऑक्सिलियरी नर्स और मिडवाइव्स यूपी नर्सिंग काउंसिल में उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन कराना भी अनिवार्य है. 18 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.