विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि डेल्टा और ओमिक्रॉन वैरिएंट कोरोना की ‘सुनामी’ ला रहे हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के चीफ ने बुधवार को कहा है कि डेल्टा और ओमिक्रॉन वैरिएंट कोरोना की ‘सुनामी’ ला रहे हैं।
मिन्हाज अहमद कासमी की रिपोर्ट
नई दिल्ली: जिसतरहसे तमाम रिपोर्ट और मौजूदा रोज़ बढ़ते आंकड़े इस बात को दर्शा रहे हैंकी एक बड़े खतरे की आहट है। फिर भी सभी राजनैतिक दलों के लिए अभी चुनाव होना और चुनाव प्रचार होना सबसे जरूरी है …

जब कोविड 19 की दूसरी लहर का व्यापक असर भुगतना पड़ा तब राजनैतिक दलों ने चुनाव प्रक्रिया, रैली और चुनाव आयोग/केंद्र सरकार पर विभिन्न आरोप लगाए थे लेकिन अब तीसरी लहर के स्पष्ट संकेत/चेतावनी के बाद भी सभी राजनैतिक दलों को चुनाव और चुनाव के बाद सत्ता चाहिए। जनहित का नाटक करेंगे और जनता के स्वास्थ्य हितों की अनदेखी करते हुए लोकतंत्र के नाम पर भीड़तंत्र स्थापित करके स्वहित की पूर्ति हेतु कार्य करेंगे।
इस कृत्य को लोकतंत्र के नाम पर व्यापक जन बलि लेने का दुष्कृत्य कहना अतिश्योक्ति नही बल्कि कटु सत्य है …
राजनैतिक दलों का यह सामूहिक कदाचरण है ,संयुक्त भ्रष्टाचार है … इन्हें पहले अपनी सत्ता चाहिए जन स्वास्थ्य नही …
* सुप्रीम_कोर्ट स्वतः संज्ञान लें …
* आम जन ही कहना शुरू करें कि अभी चुनाव टालिए …
* चुनाव_स्थगित किया जाए
* रैली_बन्द होना चाहिए
#सोशल_डिस्टेंसिंग
#मास्क #सेनिटाइजर #वैक्सीन #बूस्टर_डोज़ #सतर्कता_डोज़
#बाइस_की_बात #चुनाव_आयोग #भाजपा #कांग्रेस #सपा #बसपा #आप #उप्र
Jtoday
