A R Rahman की बेटी ने की शेख मोहम्मद से सगाई, जानिए कौन और क्या करते हैं शेख मोहम्मद?
इस बात की जानकारी खुद खातिजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है. ये इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपने फैंस के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. वहीं हाल ही में खातिजा ने कोलाज में एक तस्वीर शेयर की है इसमें देखा जा सकता है कि एक तरफ खातिजा दिखाई दे रही हैं. इस दौरान इन्होंने येलो कलर की ड्रेस पहनी हुई है और चेहरे पर पर्दा किया हुआ है. वहीं दूसरी तरफ देखा जा सकता है कि फोटो के कोलाज में मंगेतर रियासदीन शेख मोहम्मद दिखाई दे रहे हैं. रियासदीन पेशे से एक ऑडियो इंजीनियर हैं.

ए आर रहमान बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना पहचाना चेहरा हैं. ए आर रहमान (A.R Rahman) पिछले कई वर्षों से हिंदी सिनेमा पर राज कर रहे हैं. एक सिंगर और म्यूजिक कंपोजर के तौर पर पहचान बनाने वाले ए आर रहमान अक्सर सुर्खियों में आते रहते हैं. वहीं हाल ही में उनकी बेटी Khatija Rahman सुर्खियों में बनी हुई हैं. साल 2022 की शुरुआत में ही खातिजा ने अपने फैंस को सरप्राइज दिया है.
इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि खातिजा पिंक कलर के आउटफिट में काफी सुंदर लग रही हैं. इस दौरान उन्होंने मास्क से अपना चेहरा ढका हुआ है, लेकिन उनका मास्क भी उनके आउटफिट से मैच हो रहा है. वहीं कोलाज में दूसरी तरफ रियासदीन शेख मोहम्मद की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर को लगाया गया है, जिसमें वह काफी स्मार्ट लग रहे हैं. बता दें खातिजा ने 29 दिसंबर को सगाई की थी और सगाई के बाद अब उन्होंने इसका खुलासा किया है.
खातिजा ने साल 2022 की शुरुआत में ही सगाई कर ली है और इस वजह से वह खबरों में आ गई है.
उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने लिखा .

