कक्षा 9 की छात्रा मदीहा शेख कर रही है कोविड वेक्सिनेशन के लिये लोगों को प्रेरित।
कोविड टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाना सभी देशवासियों की ज़िम्मेदारी।
नई दिल्ली: देशभर मे 3 जनवरी 2022 से 15 से -18 वर्ष आयु के किशोरो के लिये सरकार ने कोविड वेक्सिनेशन को हरी झंडी देकर शुरू कर दिया है जिससे इस उम्र के नवयुवा बड़ी संख्या में वेक्सिनेशन करवा रहे है, और अगर आंकड़े देखे तो इनकी संख्या दिन प्रतिदिन बढ रही है! इसके लिये सरकार,प्रशासन ,सामाजिक संस्था द्वारा किये जा रहे संयुक्त सराहनीय कार्यो मे कुछ नागरिको और बच्चों का भी विशेष सहयोग रहा है जो समाज मे इस टीकाकरण के लिये हर स्तर पर घर घर जागृति लाकर देशवासियो को प्रोत्साहित कर रहे है! ऐसी ही एक मिसाल दक्षिणी दिल्ली के प्रसिद्ध ज्ञान भारती स्कूल ,साकेत की कक्षा 9 की छात्रा मदीहा शेख है जो पिछले काफी समय से अपने आयु वर्ग के अलावा सभी को टीकाकरण के लिये एलिजिबल देशवासियो को प्रोत्साहित कर रही है! हाल ही के तीसरी वेव के अस्पतालो से आ रहे आंकड़ो को दिखाते हुए मदीहा शेख ने कहा की अस्पतालो मे आई सी यू व ऑकसीज़न सपोर्ट पर 90% से ज़्यादा वो कोविड के मरीज़ है जिन्होने वेक्सिनेशन नही करवाया था ,इससे पता चलता है कि कोविड वेक्सिनेशन एक सुरक्षा कवच का कार्य करता है !
मदीहा शेख ने अपने खुद के परिवार, रिश्तेदारो, पारिवारिक मित्रो, दोस्तो, पड़ोसियों, मित्रो इत्यादि सभी को वेक्सीन लगवाने के लिये प्रेरित किया! मदीहा शेख कहती है क्योंकि अब सरकार ने 3 जनवरी से अब उन सभी किशोरों के लिये जिनका जन्म 2007 या उसके बाद हुआ वेक्सिनेशन शुरू कर दिया है तो उनके सभी दोस्तों मे जल्द वेक्सिनेशन करवाने का खूब जोश है, उनके अधिकतर सभी दोस्तो ने पहले ही सप्ताह मे टीकाकरण करवा लिया है! नवंबर 2007 मे जन्मी मदीहा शेख ने हमारे संवाद दाता को बताया वो अभी 14 वर्ष 2 महीने आयु की है लेकिन सरकार की किशोरो के टीकाकरण के लिये जन्म वर्ष को मापदण्ड मानने की पॉलिसी के तहत 2007 वर्ष मे जन्मे सभी के वेक्सिनेशन के लिए एलिजिबल होने की खबर सुनकर वो बहुत खुश हुई और पहले ही दिन स्वयं को कोविन ऐप पर इसके लिये रेजिस्टर करवा लिया था !
मदीहा शेख ने देश भर मे सफल टीकाकरण के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और इस महाअभियान मे लगे फ्रंट लाइन वर्करो विशेष धन्यवाद दिया और दिल्ली मे उन जैसो लाखो किशोरो के आसानी से टीकाकरण के लिये जगह जगह कैम्प आयोजित करने के लिये दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल और स्थानीय प्रशासन का विशेष धन्यवाद किया !
हमारे रिपोर्टर ने जब मदीहा शेख से पूछा की इतनी कम आयु मे उनको समाज के प्रति इतनी फिक्र कैसे आती है मदीहा कहती है उनके दादा दादी , माता पिता उनके प्रेरणा स्रोत है जो हमेशा समाज के प्रति चिंतिंत रहते है विशेषकर समाज के गरीब और ज़रूरतमंदो के लिये! मदीहा शेख बताती है उनके पिता फारूक सिद्दीकी अपने व्यवसाय के साथ साथ ज़रूरतमंदो के सेवा मे काफी वषोॅ से लगे हुए है वो समाज के वंचित,शोषित और ज़रूरतमंद परिवारों के शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सशक्तिकरण पर कार्य करते रहते है जिससे उन्हे खूब प्रेरणा मिलती है! मदीहा शेख अपने पिता द्वारा कोविड टीकाकरण के लिये चलाये जा रहे गली गली वेक्सिनेशन व जागरूकता अभियान मे भी सहयोग करती है!
मदीहा शेख ने अपने स्कूल ज्ञान भारती स्कूल ,साकेत के डाइरेक्टर, प्रिंसिपल,सभी शिक्षको, और अपने सभी मित्रों का उन्हे हमेशा सपोर्ट करने के लिये विशेष धन्यवाद किया और कहा वो आगे भी अपनी शिक्षा के साथ साथ सामाजिक दायित्व और कर्तव्यों का भी निर्वाह करती रहेगी!
Jtoday
