बिजली विभाग में निकली हैं असिस्टेंट इंजीनियर के लिए भर्तियां, जानें कैसे करे आवेदन

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने असिस्टेंट इंजीनियर, ट्रेनी पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 11 जनवरी 2022 से शुरू है. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं.

UPPCL Assistant Engineer Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने असिस्टेंट इंजीनियर, ट्रेनी के पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इन पदों के लिए 11 जनवरी 2022 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. अभ्यर्थी UPPCL की आधिकारिक वेबसाइट uppcl.org  के जरिए 31 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं.

असिस्टेंट इंजीनियर, ट्रेनी के कुल 113 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार इन पदों के लिए निर्धारित अंतिम तिथि से पहले तक आवेदन कर सकते हैं.

UPPCL Assistant Engineer Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए.

UPPCL Assistant Engineer Recruitment 2022: आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. अभ्यर्थियों को आयु की गणना 1 जनवरी 2022 से की जाएगी. वहीं अधिकतम उम्र की सीमा में एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट दी गई है.

UPPCL Assistant Engineer Recruitment 2022: चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन सीबीटी परीक्षा के जरिए किया जाएगा. इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.

UPPCL Assistant Engineer Recruitment 2022: इन तिथियों का रखें ध्यान
आवेदन शुरू होने की तिथि – 11 जनवरी 2022
आवेदन की अंतिम तिथि – 31 जनवरी 2022
सीबीटी परीक्षा की तिथि – फरवरी 2022 अंतिम सप्ताह (संभावित)