उत्तराखंड पुलिस में चीफ कांस्टेबल पद पर निकली भर्तिया, जानें चयन प्रक्रिया
त्तराखंड पुलिस के टेलिकॉम डिपार्टमेंट में चीफ कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गया है. उत्तराखंड पुलिस में भर्ती होने का 12वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका है. इस भर्ती के लिए आवेदन उत्तराखंड अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर जाकर करना है. इस वेबसाइट पर जाकर भर्ती का विज्ञापन भी देख सकते हैं.

उत्तराखंड अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग (UKSSSC) ने पुलिस टेलिकॉम डिपार्टमेंट के अंतर्गत चीफ कांस्टेबल की भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी से शुरू हो गई है. आवेदन की अंतिम तिथि 23 फरवरी 2022 है. नोटिस के अनुसार, चीफ कांस्टेबल पद पर 272 वैकेंसी है. इस भर्ती के लिए आवेदन उत्तराखंड अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर जाकर करना है. इस वेबसाइट पर जाकर भर्ती का विज्ञापन भी देख सकते हैं. यूकेएसएसएससी चीफ कांस्टेबल भर्ती के लिए 12वीं पास आवेदन कर सकते हैं. सरकारी नौकरी का शानदार मौका है.
UKSSSC Jobs 2022 : महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि – 10 जनवरी 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 23 फरवरी 2022
UKSSSC Chief Constable Recruitment 2022 : वैकेंसी का डिटेल
कुल पदों की संख्या- 272
UKSSSC Chief Constable Recruitment 2022 : आवश्यक शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित, फिजिक्स और अंग्रेजी विषय के साथ कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए.
UKSSSC Chief Constable Recruitment 2022 : लिए आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 वर्ष से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
UKSSSC Chief Constable Recruitment 2022 : सैलरी
उम्मीदवारों को वेतन के तौर पर रु. 25,500 से रु. 81,100 दिया जाएगा.
