क्या सर्दियों में दही खाना फायदेमंद है या नहीं ?

दही खाने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं, लेकिन सर्दियों में दही खाने को लेकर अधिकतर लोग कंफ्यूज रहते हैं. यहां हम आपको बताएंगे इसके फायदे और नुकसान के बारे में.

दही खाना आखिर किसे पसंद नहीं होता है? खाने के साथ रायता या दही हो तो उसका स्वाद बढ़ जाता है, आपने अक्सर लोगों से सुना होगा कि सर्दियों में दही नहीं खानी चाहिए. दही में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. इसके सेवन से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं, जिन लोगों को पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या होती हैं वे दही का सेवन गर्मियों में कर सकते हैं. सर्दियों में दही खाने से इसलिए भी मना किया जाता है क्योंकि इससे सर्दी-जुकाम होने की संभावना बढ़ जाती है. चलिए जानते हैं इसे खाना कितना फायदेमंद और नुकसानदायक है

क्या आप सर्दियों में दही खा सकते हैं?

जब आपका इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होता है, तो आप बीमारियों के शिकार हो जाते हैं. इसलिए सबसे जरूरी है कि आप सर्दियों में अपनी डाइट पर पूरा ध्यान दें और स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक खाना खाएं. दही में प्रोटीन और अन्य न्यूट्रिशन भरपूर मात्रा में पाए जाते है, जो आपको स्वस्थ रखने के लिए फायदेमंद है. इसमें कैल्शियम भी होता है जो हड्डियों को मजबूत करता है. दही खाने से पेट फूलने और एसिडिटी जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है.

दही खाने से मिलते हैं कई फायदे

  • दही में विटामिन-C, पोटेशियम, मैग्नेशियम और प्रोटीन से भरपूर होती है, जो आपको बैक्टीरिया और इंफेक्शन से बचाती है.
  • दही आपके शरीर के पीएच बैलेंस को सही करता है, जिससे एसिडिटी जैसी परेशानी नहीं होती है और पाचन तंत्र बेहतर रहता है.
  • हड्डियों को मजबूत करने के लिए दही खाना फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इसमें कैल्शियम पाया जाता है.
  • ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में दही जरूर शामिल करनी चाहिए, क्योंकि इसमें मॉइश्चराइजिंग इंग्रीडिएंट्स पाए जाते हैं. दही को चेहरे पर लगाने से भी स्किन के ब्लैक हेड्स कम होते हैं और स्किन बेदाग बनती है.