कोरोना मामलों में आई कमी, 24 घंटे में सामने आये 2.58 लाख केस, ओमिक्रॉन केस 8 हजार पार

विशेषज्ञों के मुताबिक, प्रत्येक नमूने का जीनोम अनुक्रमण (सीक्वेंसिंग) करना संभव नहीं है लेकिन इस बात पर जोर दिया कि वायरस की यह लहर मुख्यत: ओमॉक्रॉन के कारण ही है.

देश में कोरोना  और ओमिक्रॉन  के तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच कई राज्यों ने पाबंदियों को और सख्त कर दिया है. कोविड के दैनिक मामले कई दिनों से 2.5 लाख से ज्यादा दर्ज किए जा रहे हैं. भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,58,089 नए मामले आए हैं, वहीं 385 लोगों की इस महामारी के चपेट में आने से मौत हो गई. इस दौरान 1,51,740 कोरोना मरीजों की रिकवरी हुईं.

देश में आज कल से 13,113 कम मामले आए हैं. इससे पहले शनिवार को देश में कोविड-19 के 2,71,202 नये मामले आए थे. वहीं, कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के आंकड़े बढ़कर 8,209 हो गए हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक, प्रत्येक नमूने का जीनोम अनुक्रमण (सीक्वेंसिंग) करना संभव नहीं है लेकिन इस बात पर जोर दिया कि वायरस की यह लहर मुख्यत: ओमॉक्रॉन के कारण ही है.