10वीं और 12वीं पास के लिए विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, जल्द करें आवेदन
राष्ट्रीय पोषण संस्थान (National Institute of Nutrition) ने विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इन पदों के लिए अभ्यर्थी रजिस्टर्ड डाक के जरिए 2 फरवरी 2022 से पहले तक आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा.

राष्ट्रीय पोषण संस्थान (National Institute of Nutrition) ने प्रोजेक्ट फील्ड वर्कर सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nin.res.in पर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों के लिए 2 फरवरी 2022 से पहले तक आवेदन कर सकते हैं.
कुल 24 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें इन पदों के लिए रजिस्टर्ड डाक के जरिए ही आवेदन करना होगा.
NIN Recruitment 2022: रिक्त पदों की संख्या
प्रोजेक्ट फील्ड वर्कर – 13 पद
प्रोजेक्ट टेक्निशियन (III) – 4 पद
प्रोजेक्ट फील्ड अटेंडेंट – 7 पद
NIN Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता
प्रोजेक्ट फील्ड अटेंडेंट पद के लिए अभ्यर्थी का 10 वीं पास होना अनिवार्य हैं. वहीं अन्य पदों के लिए अभ्यर्थी 12वीं पास होना चाहिए. अधिक शैक्षणिक योग्यता व इस भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं.
NIN Recruitment 2022: आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 25 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं अधिकतम उम्र की सीमा में ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 3 वर्ष और एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट दी गई है.
NIN Recruitment 2022: चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा.
